Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Breaking News: अधिकारियों का BSNL CUG कनेक्शन अपने आप कट जाएगा 1 सितंबर से, 3 हजार तक प्रतिपूर्ति, SEFI की ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Breaking News: अधिकारियों का BSNL CUG कनेक्शन अपने आप कट जाएगा 1 सितंबर से, 3 हजार तक प्रतिपूर्ति, SEFI की ये मांग

Azmat ali 14/08/2025 1 minute read
SAIL Breaking News BSNL CUG Connection of Officers Will Be Automatically Disconnected from September 1 reimbursement up to Rs 3 thousand

सीएण्डआईटी ईआईएस में एक ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार कर रहा। अफसरों को अपने नाम से (एक लैंडलाइन-ब्रॉडबैंड और सिम के विवरण भरने होंगे।

  • प्रतिपूर्ति भुगतान, वित्त विभाग द्वारा ‘स्व घोषणा के आधार पर ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कार्मिकों के लिए खास खबर है। सेल कारपोरेट आफिस दिल्ली में मोबाइल-टेलीफोन प्रतिपूर्ति नीति में संशोधन कर दिया गया है। मोबाइल/टेलीफोन प्रतिपूर्ति नीति अपनाने का निर्णय किया गया है।

जिन अधिकारियों को CUG मोबाइल कनेक्शन आवंटित किए गए हैं और जो उसे बनाए रखना चाहते हैं, उन्हें नंबर का स्वामित्व कॉर्पोरेट श्रेणी से व्यक्तिगत श्रेणी में बदलवाना होगा। सीधे सेवा प्रदाता को भुगतान करना होगा। निगमित कार्यालय, प्रशासन एनओसी पाने में उनकी आवश्यक सहायता करेगा।

इसी तरह जो कार्यपालक कनेक्शन सरेंडर करना चाहते हैं। वे 31 अगस्त, 2025 तक निगमित प्रशासन विभाग को इसे जारी न रखने के बारे में सूचित करेंगे। यदि 31 अगस्त तक कनेक्शन रखने/सरेंडर करने के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है तो CUG कनेक्शन अपनेआप कट जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें नाम

वहीं, सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा-सेल कारपोरेट आफिस की लाइन पर ही भिलाई स्टील प्लांट सहित अन्य प्लांट के लिए भी यही मांग की जा रही है। कंपनी पूरा खर्च दे, अधिकारी नंबर बदल देंगे, क्योंकि बीएसएनएल का नेटवर्क काफी परेशान कर रहा है।

एक लैंडलाइन-ब्रॉडबैंड और अधिकतम दो मोबाइल सिम

1 सितम्बर, 2025 से निगमित कार्यालय, दिल्ली (सीएमओ को छोड़कर) के कार्यपालकों के लिए एक नई समग्र टेलीफोन नीति (ब्रॉडबैंड/फाइबर और गोबाइल सहित आवासीय लैंडलाइन) लागू होगी।

सीएण्डआईटी द्वारा ईआईएस में एक ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है, जिसमें कार्यपालकों को अपने नाम से (एक लैंडलाइन/ब्रॉडबैंड और अधिकतम दो मोबाइल सिम) के विवरण भरने होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल में एरियर कभी नहीं मिलेगा, बस कोर्ट का सहारा, संगठन में बदलाव, चुनाव में गठबंधन पर BMS अध्यक्ष का ये नज़रिया

तीन वर्ष की इनवॉइस की प्रतियां सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी

कार्यपालक यह घोषणा करेंगे कि संबंधित फोन नंबर/नंबरों पर हुए व्यय, मासिक समग्र सीमा (जीएसटी सहित) से कम नहीं हैं। यह घोषणा सीएण्डआईटी द्वारा तैयार ऑनलाइन मॉड्यूल में सम्मिलित की जाएगी।

भुगतान, वित्त विभाग द्वारा ‘स्व घोषणा के आधार पर ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने की स्थिति में, सत्यापन हेतु तीन वर्ष की इनवॉइस की प्रतियां सुरक्षित रखने का दायित्व संबंधित कार्यपालक का होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: मेन गेट मार्ग दिखेगा चकाचक, लगे बस्तर आर्ट और पीएम ट्रॉफी

घोषित फोन नंबरों पर सदैव उपलब्ध रहना होगा

संशोधित योजना कार्यपालकों को अपनी पसंद के किसी भी नेटवर्क को चुनने का अवसर प्रदान करती है। प्रबंधन का कहना है कि यह अपेक्षा की जाती है कि वे घोषित फोन नंबरों पर सदैव उपलब्ध रहेंगे। ये फोन कार्यालय डोमेन में उपलब्ध होंगे। कार्यपालकों को किसी भी समय, सीएण्डआईटी द्वारा तैयार उक्त मॉड्यूल में घोषित फोन नंबर बदलने की अनुमति होगी।

ग्रेडवार मासिक समग्र सीमा (Composite Monthly Ceiling Limits):

ग्रेड: मासिक सीलिंग सीमा (रुपए में) जीएसटी सहित
EO: 700/-
E1-E2: 750/-
E3-E4: 800/-
E5-E6:1100/-
E7: 2000/-
E8: 2200/-
E9: 3000/-

ये खबर भी पढ़ें: BSP आयरन ओर माइंस रावघाट रेल प्रोजेक्ट का 97% काम पूरा, नए साल में चलेगी ट्रेन, नक्सली हमले में शहीद हो चुके 6

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 32 बंगला माइंस गेस्ट हाउस समेत बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन यहां करेगा ध्वजारोहण
Next: Bhilai Steel Plant की सुरक्षा, चोरी, कब्जा, ओवर लोडिंग, ट्रैफिक सिग्नल पर मीटिंग, संभाग आयुक्त, IG, ED, CISF में यह तय

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.