Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai News: नए स्टूडेंट्स का कल्याण कॉलेज में भव्य स्वागत, कमिश्नर, प्रिंसिपल और दिग्गजों ने किया प्रेरित
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai News: नए स्टूडेंट्स का कल्याण कॉलेज में भव्य स्वागत, कमिश्नर, प्रिंसिपल और दिग्गजों ने किया प्रेरित

Azmat ali 25/08/2025 1 minute read
Bhilai News New Students Were Given a Grand Welcome at Kalyan College Commissioner Principal and Veterans Inspired Them

भिलाई नगर निगम के कमिश्नर राजीव पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सकारात्मकता से अपने कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • विज्ञान संकाय का कार्यक्रम। सात विभाग के विद्यार्थी हुए शामिल। पढ़िएं दिग्गजों के अनुभव।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों के नवप्रवेशित छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और महाविद्यालय परिवार के दिग्गजों ने विद्यार्थियों को हमेशा आगे बढने के लिए प्रेरित किया गया। सकारात्मकता से लगातार सिखते रहने, पढ़ते रहने और ज्ञानवर्धन करने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भिलाई नगर निगम के कमिश्नर राजीव पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सकारात्मकता से अपने कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के कई पहलुओं से विद्यार्थियों को रूबरू कराते हुए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा की लक्ष्य को निर्धारित करके कार्य करें। खूब पढ़ें, खूब बढ़ें और सिखने की प्रवृत्ति को आत्मसात करें। बड़ों, सीनियर्स से सिखें और जूनियर्स को सिखाते रहे। परिवार, समाज, महाविद्यालय, शहर और प्रदेश का नाम ऊंचा करें। निगम कमिश्नर राजीव पाण्डेय ने कहा कि स्वयं से प्रश्न करें।

सरलता और सहजता से जीवन जीएं। हमेशा प्रसन्न रहें। मन, वचन, कर्म में एकरूपता बनाए रखें। साथ ही उत्तरदायित्व लेना सीखें। जीवन में ललक को बढ़ाएं। नई जानकारी एकत्रित करने हमेशा जिज्ञासु बनें रहे। नवीन कार्य करने की जिजीविषा को जीवंत बनाए रखें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने कल्याण महाविद्यालय की जीवन यात्रा के लंबे विकास क्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अतिथियों और नवागंतुक विद्यार्थियों को बारीकी से कल्याण महाविद्यालय के बीजारोपण से लेकर आज बन चुके वटवृक्ष तक के स्वर्णिम काल का उल्लेख किया।

कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक अविनाश तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन गणित के अध्यक्ष डॉ.मयूरपुरी गोस्वामी ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भिलाई नगर निगम के अधिकारी अनिल सिंह भी शामिल हुए। सबसे पहले मां सरस्वती जी की पूजा-अर्चना की गई। अतिथियों का स्वागत करते हुए विज्ञान संकाय के प्रमुख डॉ.गुणवंत चंद्रोल ने कार्यक्रम के उद्देश्य को समझाया।

इस कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के मुखिया डॉ.सलीम अक़ील, शिक्षा संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ.एन.पापा राव के साथ ही बॉटनी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोटेक्नालॉजी, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस और जूलॉजी के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम समेत 4 अफसरों का ट्रांसफर
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर लहूलुहान, ICU में भर्ती

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.