Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के यूआरएम ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो दुनिया का है बेंचमार्क
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के यूआरएम ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो दुनिया का है बेंचमार्क

Azmat ali 02/10/2025 (Last updated: 02/10/2025) 1 minute read
bhilai-steel-plant-urm-has-set-a-world-benchmark-in-rail-track-production

यूनिवर्सल रेल मिल के विभाग प्रमुख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में यूआरएम ने बनाया रिकॉर्ड, डीआइसी, ईडी भी गदगद।

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल का ताज़ा आंकड़ा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय रेलवे की हर जरूरतों को भिलाई स्टील प्लांट पूरा कर रहा है। रेल-सेल के रिश्ते की डोर को यूनिवर्सल रेल मिल और मजबूत करता जा रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा योगदान यूआरएम का है। साथ ही रिकार्ड भी बना रहा। कर्मचारियों और अधिकारियों की एकजुटता और टीम वर्क का रिजल्ट दिखना शुरू हो गया है।

यूनिवर्सल रेल मिल के विभाग प्रमुख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में लगातार मुनाफे का रिकार्ड बन रहा है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल को मुनाफे में लाने वाले प्रोडक्ट में बीएसपी की रेल पटरी भी शामिल है। ताज़ा आंकड़ों की बात करें तो मंथली प्रोडक्शन रिकॉर्ड बने हैं। अब एक और रिकॉर्ड बनाया गया है, जो दुनिया भर में बेंचमार्क है।

ये खबर भी पढ़ें: 3% DA Hike: कर्मचारियों का एक इंक्रीमेंट के बराबर बढ़ा महंगाई भत्ता, अफसरों को सालाना 73 हजार तक फायदा, पेंशन, ग्रेच्युटी पर भी असर

बीएसपी के यूआरएम में रेल पटरी प्रोडक्शन के दौरान महज 3 प्रतिशत ही रिजेक्शन है। पहले यह रिजेक्शन 7 प्रतिशत के आसपास हुआ करता था। टीम वर्क के बल पर हाई क्वालिटी के रेल पटरी प्रोडक्शन हो रहे। राइट्स टीम की बारीक नज़र से इसे गुजार कर पास किया जा रहा है। रिजेक्शन कम होने से बीएसपी का प्रॉफिट भी तेजी से बढ़ता है। पूरी टीम जुटी हुई है, ताकि उत्पादन बढ़ाकर कंपनी के अर्थतंत्र को संवारा जा सके।

हेड हार्डेन रेल पटरी प्रोडक्शन में छलांग

हेड हार्डेन रेल पटरी के प्रोडक्शन का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। यह रेल भारत को विदेश से मंगाना पड़ता है। इसका उत्पादन देश में ही होना शुरू हो चुका है। बीएसपी यूआरएम ने पिछले साल करीब 9 हजार टन हेड हार्डेन रेल भारतीय रेलवे को दिया था। इस बार छह माह में 9 हजार टन प्रोडक्शन हो चुका है। लगातार डिस्पैच किए जा रहे हैं। पूरे भारत में कोई सफल नहीं हो पाया है। आने वाले समय में यूआरएसएम में ही हेड हार्डेन रेल बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 पेंशन भुगतान आदेश पर बड़ी खबर

कार्मिकों की मेहनत का रिजल्ट, मंथली प्रोडक्शन रिकॉर्ड

यूनिवर्सल रेल मिल के कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत का नतीजा यह है कि विभाग ने अगस्त के रिकॉर्ड को सितंबर में तोड़ दिया। अगस्त के 31 दिन में रिकार्ड बना था। सितंबर के 30 दिन पूरा होने से एक दिन पहले यानी 29 सितंबर को ही नया रिकॉर्ड बना। पिछला रिकार्ड तोड़ दिया गया। टारेगट 90 हजार 500 प्राइम प्रोडक्शन का था। 85 हजार 356 टन प्राइम रेल का उत्पादन किया गया। यूनिवर्सल रेल मिल ने सितंबर में रोलिंग (95,593 टन)और पैनल (5,337 संख्या) का प्रोडक्शन रिकॉर्ड बनाया है।

बीएसपी प्रबंधन ने टीम वर्क की तारीफ की

भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र, ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने टीम का हौसला बढ़ाया। यूआरएम के विभाग प्रमुख विशाल गुप्ता ने आरआईटीईएस, आरसीएल, टी-डी, इन्कॉस, सुरक्षा सेवाएँ एमएंडयू, रेफ्रेक्टरीज़, पीपीसी तथा इंस्ट्रूमेंटेशन के सहयोग के लिए आभार जताया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्गापुर स्टील प्लांट के एसएमएस में तकनीकी खराबी, प्रोडक्शन 8 घंटे रहा ठप
Next: Sparsh Multispeciality Hospital Bhilai: स्पर्श कार्पोरेट कप सीजन 1 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, IG Durg ने किया शुभारंभ

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.