Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CIL NEWS: एसईसीएल में पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने 4 नवंबर से विशेष शिविर, साथ लाएं PPO, बैंक पासबुक
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

CIL NEWS: एसईसीएल में पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने 4 नवंबर से विशेष शिविर, साथ लाएं PPO, बैंक पासबुक

Azmat ali 03/11/2025 1 minute read
CIL NEWS Special Camp for Pensioners to Submit Digital Life Certificate from November 4 at SECL Bring PPO Bank Passbook

पेंशनभोगियों को शिविर में पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO), बैंक पासबुक एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपने साथ लाना आवश्यक होगा।

  • डीएलसी 4.0 अभियान के तहत पेंशनभोगी जमा करा सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र। 
  • विरों में पेंशनभोगी नि:शुल्क अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) एवं कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ़ओ) के संयुक्त तत्वाधान में पेंशनभोगियों के लिए इस वर्ष डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate-DLC) जमा करने के लिए ‘DLC 4.0’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान भारत सरकार के निर्देशानुसार नवंबर 2025 के दौरान एसईसीएल मुख्यालय सहित सभी संचालन क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि पेंशनभोगियों को सुविधा मिल सके और पेंशन का नियमित भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके।

डिजिटल जीवम प्रमाण पत्र जमा करने के लिए एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में 4 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक (शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) विशेष शिविर लगाया जाएगा। वहीं विभिन्न संचालन क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कोरबा क्षेत्र में 4 से 5 नवंबर, रायगढ़ क्षेत्र में 6 से 7 नवंबर, गेवरा क्षेत्र में 10 से 11 नवंबर, कुसमुण्डा क्षेत्र में 12 से 13 नवंबर, जमुना–कोतमा क्षेत्र में 13 से 14 नवंबर, चिरमिरी क्षेत्र में 17 से 19 नवंबर, बैकुंठपुर क्षेत्र में 20 से 21 नवंबर, भटगांव क्षेत्र में 5 नवंबर, बिश्रामपुर क्षेत्र में 6 नवंबर, हसदेव क्षेत्र में 10 से 12 नवंबर, सोहागपुर क्षेत्र में 10 से 11 नवंबर तथा जोहिला क्षेत्र में 12 से 13 नवंबर तक होगा।

इन शिविरों में पेंशनभोगी नि:शुल्क अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। पेंशनभोगियों को शिविर में पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO), बैंक पासबुक एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपने साथ लाना आवश्यक होगा।

एसईसीएल बिलासपुर जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक एसईसीएल प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने नजदीकी शिविर में जाकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अवश्य जमा करें, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए। ध्यान दें, जीवन प्रमाण पत्र जमा न करने पर पेंशन भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया जा सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन: शंकरा राव अध्यक्ष, गौतम नन्दी महासचिव और बुद्धेश्वर भगत बने सचिव
Next: जीवन प्रमाण पत्र एकत्रीकरण शिविर: जमा कीजिए ईपीएफओ में जीवित होने का प्रमाण, वरना रुकेगी पेंशन

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.