Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP: चेयरमैन ट्रॉफी के लिए युवा मैनेजर्स में प्रतियोगिता, ये जीते
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: चेयरमैन ट्रॉफी के लिए युवा मैनेजर्स में प्रतियोगिता, ये जीते

Azmat ali 19/02/2026 1 minute read
Plant Level Competition for Chairmans Trophy for Young Managers held at SAIL RSP

राउरकेला स्टील प्लांट: ‘वन सेल’ थीम पर मैनेजेरियल उत्कृष्टता का प्रदर्शन, विजेता टीम अब रांची में करेगी संयंत्र का प्रतिनिधित्व।

  • सेल-आरएसपी में चेयरमैन ट्रॉफी हेतु युवा प्रबंधकों की प्लांट स्तरीय प्रतिस्पर्धा संपन्न।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited के Rourkela Steel Plant (आरएसपी) में युवा प्रबंधकों में प्रबंधकीय उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स के लिए प्लांट स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 फरवरी 2026 को लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग में किया गया।

प्रतियोगिता के लिए गठित चयन समिति में कार्यकारी निदेशक (एचआर) तरुण मिश्रा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। समिति में सीजीएम (आई एंड ए) कौशिक सेनगुप्ता और सीजीएम (एल एंड डी) पी.के. साहू भी शामिल थे। पूर्व निदेशक प्रभारी डॉ. अतनु भौमिक ने बाह्य विशेषज्ञ के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम “Working together as one SAIL: Collaborate, Perform & Excel.” यानी ‘एक सेल’ के रूप में मिलकर कार्य करना, उत्कृष्ट प्रदर्शन करना और श्रेष्ठता हासिल करना रही। प्रतियोगिता में 45 वर्ष तक के सभी कार्यपालक अधिकारियों को भाग लेने का अवसर दिया गया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद एचएसएम-2 के वरिष्ठ प्रबंधक अनुप अग्रवाल, डब्ल्यूएमडी के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक गर्ग और आर एंड सी लैबोरेटरी के प्रबंधक बटा कृष्ण गिरी की टीम ने शानदार प्रस्तुति देते हुए डीआईसी ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम अब वर्ष 2025-26 की चेयरमैन ट्रॉफी प्रतियोगिता में आरएसपी का प्रतिनिधित्व करेगी, जो सेल के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, रांची में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में ब्लास्ट फर्नेस के एजीएम लिबिन सी. थॉमस, ईएमडी के वरिष्ठ प्रबंधक हिमांशु मिश्रा और टी एंड आरएम के वरिष्ठ प्रबंधक धीरज कुमार की टीम प्रथम उपविजेता रही। वहीं एसएमएस-1 के एजीएम एस. श्रीनाथ, सीसीडब्ल्यू की वरिष्ठ प्रबंधक कविता बिसोई और एसएमएस-2 के एमटीटी आलोक यादव की टीम द्वितीय उपविजेता रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीजीएम (एचआर-एल एंड डी) के.के. जायसवाल और एल एंड डी टीम की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता ने युवा प्रबंधकों में नेतृत्व, नवाचार और टीमवर्क की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 4 की ढही 2 पानी टंकियों के स्थान पर बन रही नई टंकी, रातभर में जोड़ा मेन पाइपलाइन का कनेक्शन, जल्द मिलेगी खुशखबरी
Next: राउरकेला स्टील प्लांट की महिला कर्मचारियों की सेहत करनी है फिट, फिटनेस पर खास इवेंट

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.