Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट महिला कार्मिकों को बना रहा ‘DURGA’, कमांडो जैसी ट्रेनिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट महिला कार्मिकों को बना रहा ‘DURGA’, कमांडो जैसी ट्रेनिंग

Azmat ali 20/02/2026 1 minute read
Women employees of Rourkela Steel Plant were trained in various techniques like punch kick stance and block

‘DURGA’ पहल ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। मानसिक रूप से भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

  • प्रशिक्षण में पंच, किक, स्टांस और ब्लॉक जैसी विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए SAIL के Rourkela Steel Plant (आरएसपी) में महिला कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘DURGA-Defend Yourself for Greater Advantage’ का सफल आयोजन 16 और 17 फरवरी को किया गया।

सीपीटीआई सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीजीएम (एचआर-एलएंडडी) पी.के. साहू ने किया। इस अवसर पर जीएम (एचआर-एलएंडडी) एच. पाटी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 26 महिला कर्मचारियों, जिनमें अधिकारी वर्ग भी शामिल था, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा कौशल हर महिला के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से जीवन की किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की खासियत उद्घाटन सत्र में विभिन्न परिस्थितियों में आत्मरक्षा तकनीकों का लाइव प्रदर्शन रहा। बस में यात्रा के दौरान, ऑटो में सफर करते समय, संभावित अपहरण की स्थिति में, सड़क या कार्यस्थल पर होने वाली अप्रत्याशित घटनाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

सत्र का संचालन Sarat Kumar Das, महासचिव, Pencak Silat Association, Sundargarh और उनकी टीम ने किया। साथ ही जीएम (एमआरडी) एवं आत्मरक्षा विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री संतोष कुमार भूयान ने भी प्रशिक्षण सत्र लिया।
प्रशिक्षण में पंच, किक, स्टांस और ब्लॉक जैसी विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने इन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल दोनों बढ़ा।

कार्यक्रम का सफल समन्वय सीनियर मैनेजर (एचआर-एलएंडडी) अर्नापूर्णा बेहरा ने किया। ‘DURGA’ पहल ने न केवल महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश का पहला साथी बाजार भिलाई के रुआबांधा में, मंत्री ने किया भूमि-पूजन, पढ़ें डिटेल
Next: 80वां आईआईएम स्थापना दिवस: IIM Bhilai Chapter करा रहा कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिता, जीतें पुरस्कार, आज आखिरी तारीख

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.