Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शंकर गुहा नियोगी की यूनियन और BWU ने मिलाया हाथ, SAIL BSP कर्मियों के लिए चलेगा संयुक्त आंदोलन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

शंकर गुहा नियोगी की यूनियन और BWU ने मिलाया हाथ, SAIL BSP कर्मियों के लिए चलेगा संयुक्त आंदोलन

28/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Shankar-Guha-Niyogi-union-and-BWU-join-hands-joint-movement-will-run-for-BSP-workers
  • बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने बैठक में माइंस के यूनियन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हमें एक होकर प्रबंधन पर दवाब बनाना होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यलय में माइंस यूनियन जन मुक्ति मोर्चा पदाधिकारी श्रमिक नेता जीत नियोगी के साथ पहुंचे। दोनों यूनियन के बीच सेल कर्मियों के 39 महीने के एरियर, नई इंसेंटिव पॉलिसी, बीएसपी तथा माइंस में लगातार प्रबंधन द्वारा कर्मियों के हॉस्पिटल, कैंटीन, मकान की सुविधाओं पर लगातार हो रही कटौतियों पर चर्चा हुई। साथ ही ठेका श्रमिकों के वेतन और राजहरा की तरह भिलाई में भी केंद्रीय वेतन श्रमिकों को कैसे दिलवाया जाए, इस पर चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें:  जिस गांव में नहीं था एक भी दुधारू पशु, अब मिल्क रूट से जुड़ा, सीएम भूपेश बघेल की पहल पर दुग्ध क्रांति, दूसरे गांवों में हो रही सप्लाई

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने बैठक में माइंस के यूनियन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हमें एक होकर प्रबंधन पर दवाब बनाना होगा और कर्मचारियों के वर्षों से लंबित मांग 39 महीने का बकाया एरियर में देरी अब बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। अब हमें आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी।

बैठक में श्रमिक नेता जीत नियोगी ने कहा कि कर्मियों की हर समस्या के समाधान की लड़ाई में हम साथ हैं। प्रबंधन दमन कारी नीति अपना रही हो और अपने कमियों को ढकने के लिए एनजेसीएस समिति का सहारा लेती है। जिससे कभी कर्मियों को लाभ नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL E0 Promotion: BSP के 227, RSP के 163, DSP के 105 और ISP के 27 कर्मचारी बने अधिकारी

बीएसपी यूनियन के सचिव मनोज डडसेना ने कहा कि कर्मचारियों के यूनियन प्रतिनिधि एनजेसीएस की बैठक में प्रबंधक के दूत जैसे काम करते हैं, जिससे कर्मियों को मात्र नुकसान उठाना पड़ता है।

यूनियन के सचिव डीपी सिंह ने कहा कि कर्मियों का धैर्य खत्म हो रहा है अब कर्मियों में 39 महीने के एरियर की आस खत्म होने लगी है। ऐसे में हम सबको एक होकर कर्मियों के हित में आंदोलित होना होगा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL E0 Promotion Result: सेल चेयरमैन पर टिप्पणी से सस्पेंड और कर्मचारियों की मुखबीरी करने वाले भी बने अधिकारी, पढ़िए बीएसपी के 227 नए अफसरों के नाम

जनमोर्चा के राजेश सिंह ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में जिस प्रकार ठेका श्रमिकों का शोषण होता है, ऐसा किसी निजी उद्योग में नहीं किया जाता है। कई ठेकेदार श्रमिकों के बैंक पास बुक और एटीएम तक अपने पास रख लेते है, ऐसी घटना अमानवीय है।

यूनियन के सहायक सचिव राजेश फिरंगी ने नई इंसेंटिव पॉलिसी, नई पेंशन योजना अब तक लागू नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया और मांग रखी कि प्रबंधक की गलत नीति के कारण ही आज तक पेंशन योजना लागू नहीं हो पाई है, जिसके लिए प्रबंधन पूर्ण जिम्मेदार है। बैठक में दोनों यूनियन ने सयुक्त रूप से आंदोलन के रूप रेखा बनाने हेतु चर्चा किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: ठेका श्रमिकों की रिटायरमेंट उम्र हो 60 वर्ष, मजदूरी देने के बाद वापस ले रहे ठेकेदार, कोई लगाम नहीं
Next: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023: कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.