Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: BGH ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉ. उपेंद्र मोहंती नहीं रहे, फ्लाइट में हार्ट अटैक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BGH ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉ. उपेंद्र मोहंती नहीं रहे, फ्लाइट में हार्ट अटैक

Azmat ali 02/09/2025 (Last updated: 02/09/2025) 1 minute read
dr-upendra-mohanty-former-in-charge-of-bokaro-general-hospital-blood-bank-is-no-more-heart-attack-in-flight

बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी, शुभचिंतक, जगन्नाथ मंदिर समिति ने शोक व्यक्त किया है। शोक का माहौल।

  • 75 वर्षीय डाक्टर मोहंती करीब 15 वर्ष पूर्व रिटायर हुए हैं। समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बना चुके थे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉ. उपेंद्र मोहंती अब नहीं रहे। रांची से बैंगलोर जाते समय फ्लाइट में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। मौत की खबर लगते ही बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी, बीएसओए के अध्यक्ष एके सिंह, समाजसेवी, शुभचिंतक, जगन्नाथ मंदिर समिति ने शोक व्यक्त किया है।

पूर्व बीजीएच ब्लड बैंक प्रभारी डाक्टर मोहंती रांची से विभान में सवार हुए। उड़ान भरते समय अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बोकारो के लिए एक बड़ी क्षति। वे भारतीय रेड क्रॉस ब्लड बैंक से भी जुड़े थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के कर्मचारी ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में रहता है परिवार, मचा कोहराम

सेक्टर 4 डी में डीएवी स्कूल के समीप आवास है। 75 वर्षीय डाक्टर मोहंती करीब 15 वर्ष पूर्व रिटायर हुए हैं। समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बना चुके थे। जगन्नाथ मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले डाक्टर मोहंती ट्रस्टी भी रहे। मिलनसार स्वभाव के डाक्टर मोहंती अक्सर प्रसाद के काउंटर पर भी दिखते थे। वह खुद सेवा कार्य में लग जाते थे।

इकलौती बेटी है। बैंगलोर में बच्चों के साथ वह रहती हैं। निधन की खबर लगते ही परिवार भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। शव रांची से भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी है। अंतिम संस्कार भुवनेश्वर में ही होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट हादसे पर 2 GM सस्पेंड, कार्यवाहक DIC आलोक वर्मा एक्शन में

फ्लाइट आसमान में पहुंच चुका था, वापस लौटा

स्व. डाक्टर मोहंती के दोस्त के बेटे श्रीलेदर के मालिक उत्तम कुमार के मुताबिक वह लोग भी आखिरी दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। रांची के पारस हॉस्पिटल में शव रखा गया है। डाक्टर मोहंती और उनकी पत्नी सोमवार रात 8 बजे रांची से बैंगलोर के लिए फ्लाइट में सवार हुए थे।

फ्लाइट उड़ चुका था, तभी तबीयत बिगड़ गई। अटैक की वजह से फ्लाइट को रांची एयरपोर्ट पर उतारा गया। तत्काल रिम्स ले जाया गया था, लेकिन जान नहीं बच सकी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या

बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन ने जताया शोक

सेफी के वाइस चेयरमैन व बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा-डाक्टर यूके मोहंती बोकारो के लिए एक पहचान रहे हैं। उन्होंने वर्षों तक बोकारो परिवार को अपनी सेवा दी है। उत्कल सेवा समिति के एक प्रमुख सदस्य थे।

बोकारो के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर निर्माण में इनकी अहम भूमिका रही थी और आज भी सामाजिक कार्य से जुड़े हुए थे। इनकी एक बेटी डेंटल सर्जन एवं दामाद भी डॉक्टर हैं। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के चिकित्सक स्व. मोहंती के दामाद हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के कर्मचारी ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में रहता है परिवार, मचा कोहराम
Next: पत्नी की किडनी से BGH के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आरबी राय की 14 साल चली सांस, अब नहीं बची जान

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.