Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • INTUC चुनाव 4 जनवरी को: संजीवा रेड्डी ही रहेंगे अध्यक्ष, महासचिव संग 61 पदों पर चुनाव, वंश बहादुर-संजय साहू मैदान में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

INTUC चुनाव 4 जनवरी को: संजीवा रेड्डी ही रहेंगे अध्यक्ष, महासचिव संग 61 पदों पर चुनाव, वंश बहादुर-संजय साहू मैदान में

Azmat ali 17/12/2025 1 minute read
INTUC Elections on January 4 Sanjeeva Reddy will Remain President Elections will be held for 61 Posts including General Secretary, Vansh Bahadur and Sanjay Sahu will Contest

पिछले चुनाव में महासचिव पद पर एक वोट से जीत-हार का फैसला हुआ था। वंश बहादुर सिंह और संजय साहू में फिर मुकाबला हो सकता है।

रिटायर होने के बाद जो लंबे समय तक पद पर रहते हैं, उनको लेकर गलत मैसेज ही गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक का चुनाव 4 जनवरी को है। 61 पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव 3 साल के लिए होगा। लेकिन, अध्यक्ष पद पर डाक्टर जी.संजीवा रेड्डी को निर्विरोध चुना जाएगा। इस पद पर कोई दावा नहीं करेगा। खास बात यह है कि पिछले चुनाव में महासचिव पद पर एक वोट से जीतने वाले एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह फिर से मैदान में हैं। वहीं, चुनाव हारने वाले संजय साहू भी ताल ठोकने जा रहे हैं।

पिछले चुनाव के दौरान कई पदाधिकारी हार गए थे। यूनियन कार्यालय आना बंद कर दिए थे। करीब 14 पदाधिकारी हारे थे। इससे संगठन पर असर पड़ा। हारने के बाद सिर्फ प्रतिनिधि ही रह गए थे। इसको देखते हुए अब पदाधिकारी चाह रहे हैं कि आम सहमति बनाई जाए और सबको संगठित करके यूनियन हित में काम किया जाए।

बता दें कि अध्यक्ष के 1, महासचिव के 1, अतिरिक्त महासचिव 1, कार्यकारी अध्यक्ष के 2 पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के 8 पद, कोषाध्यक्ष 1, सहायक कोषाध्यक्ष 1, उप महासचिव 8 पद, वरिष्ठ सचिव 6, सचिव के 28 पद पद पर चुनाव होगा।

22 दिसंबर से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले प्रतिनिधि का चुनाव होगा। यही प्रतिनिधि कार्यकारिणी सदस्य चुनेंगे। इसके बाद पदाधिकारियों का चुनाव होगा।

चुनाव अधिकारी इंटक प्रदेश सेक्रेटरी जनरल आशीष यादव हैं। वह एनएमडीसी के जनरल सेक्रेटरी हैं। पिछला चुनाव भी इनकी देखरेख में कराया गया था। दो सहायक निर्वाचन अधिकारी एके विश्वास और उमापति मिश्र को नामित किया गया है।

इंटक नेताओं का कहना है कि बहुत से ऐसे पदाधिकारी हैं, जो रिटायर हो चुके हैं। दोबारा यूनियन में पद लेना चाहते हैं। इसके लिए अभी से दांव-पेंच चलना शुरू कर चुके हैं। ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ भी यूनियन में आवाज उठनी शुरू हो गई है। ज्यादातर पदाधिकारी चाहते हैं कि आम सहमति से चुनाव हो जाए। जिस पद पर सहमति नहीं बनेगी, वहां चुनाव होगा।

विधान के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी पदाधिकारी बन सकते हैं। कम से कम रिटायर्ड को ही पदाधिकारी बनाया जाए, इस पर भी जोर है, जो यूनियन के लिए अच्छा होगा। रिटायर होने के बाद जो लंबे समय तक पद पर रहते हैं, उनको लेकर गलत मैसेज ही गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर: हादसे, चोरी, एरियर, रिटेंशन पर कुछ भी पूछो,बीएसपी का एक ही जवाब-पता नहीं…
Next: Railway News: काउंटर पर OTP बताकर ही मिलेगा-पातालकोट, अमरकंटक, नर्मदा, पंचवेली, दुर्ग-अंबिकापुर में तत्काल टिकट

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.