Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: बोकारो में नव स्थापित कोल ब्लेंड कैटेलिस्ट डोज़िंग स्टेशन का उद्घाटन, जीएम अशरफ सिद्दीकी, अंजनी की मेहनत लाई रंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: बोकारो में नव स्थापित कोल ब्लेंड कैटेलिस्ट डोज़िंग स्टेशन का उद्घाटन, जीएम अशरफ सिद्दीकी, अंजनी की मेहनत लाई रंग

Azmat ali 14/01/2026 1 minute read
SAIL BSL Inauguration of Newly Established Coal Blend Catalyst Dosing Station in Bokaro Result of Hard Work of GM Ashraf Siddiqui, Anjani

कोल ब्लेंड कैटेलिस्ट डोज़िंग स्टेशन का उद्घाटन बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त द्वारा किया गया।

  • उन्नत एवं आधुनिक प्रणाली कोल ब्लेंड में कैटेलिस्ट की पूर्णतः स्वचालित एवं सटीक डोज़िंग सुनिश्चित करेगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र ने परिचालन उत्कृष्टता एवं तकनीकी नवाचार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। कोक एवं कोल केमिकल्स विभाग के कोल हैंडलिंग प्लांट में नव-स्थापित कोल ब्लेंड कैटेलिस्ट डोज़िंग स्टेशन का उद्घाटन बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (कोक एवं कोल केमिकल्स) भास्कर प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) गुलशन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (आरसीएल) मनोहर लाल, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रकाश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में संविदा कर्मी उपस्थित रहे।

यह उन्नत एवं आधुनिक प्रणाली कोल ब्लेंड में कैटेलिस्ट की पूर्णतः स्वचालित एवं सटीक डोज़िंग सुनिश्चित करेगी।
यह प्रणाली कन्वेयर बेल्ट Y-18 पर कोयले की फीड दर के अनुरूप नियंत्रित मात्रा में कैटेलिस्ट का निष्कासन करती है, जिससे कोक की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के साथ-साथ संयंत्र की समग्र उत्पादकता में भी सकारात्मक वृद्धि सुनिश्चित होगी।

यह परियोजना मुख्य महाप्रबंधक (कोक एवं कोल केमिकल्स) भास्कर प्रसाद के नेतृत्व तथा महाप्रबंधक एवं हेड ऑफ ऑपरेशंस पी. एस. कुमार के मार्गदर्शन में पूरी की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस कैटेलिस्ट डोज़िंग स्टेशन का डिज़ाइन, निर्माण एवं स्थापना पूर्णतः विभागीय टीम द्वारा इन-हाउस संसाधनों के माध्यम से की गई है, जो विभाग की तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन में कोक एवं कोल केमिकल्स विभाग के महाप्रबंधक अशरफ सिद्दीकी, महाप्रबंधक अंजनी कुमार, सहायक महाप्रबंधक राज कुमार दास, सहायक महाप्रबंधक ओम प्रकाश तथा सहायक महाप्रबंधक के. एस. सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अतिरिक्त सीईडी, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन सहित अन्य केंद्रीय विभागों का भी उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कोल ब्लेंड कैटेलिस्ट डोज़िंग स्टेशन का शुभारंभ बोकारो इस्पात संयंत्र की नवाचार-प्रधान कार्यसंस्कृति, आत्मनिर्भरता तथा उत्पादन प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant के एसएमएस 2 से अच्छी खबर, बना एक और रिकॉर्ड
Next: MSME सुझाव समिति गठित: BSP Ancillary Industries Association के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें 19 नाम

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.