Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Big News: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम शुरू, मिलेगा बंपर गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Big News: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम शुरू, मिलेगा बंपर गिफ्ट

Azmat ali 12/03/2026 (Last updated: 12/03/2026) 1 minute read
SAIL Big News Non-Financial Motivation Scheme for Bhilai Steel Plant Employees Resumes will Get Bumper Gifts

CO&CCD, BF, SMS-II, SMS-III, RSM, URM, WRM, Merchant Mill, BRM और Plate Mill आदि के कर्मचारी पाएंगे गिफ्ट।

  • विभागाध्यक्ष उपलब्ध रिवार्ड राशि का उपयोग कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए उपयुक्त तरीके से कर सकेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited (सेल) के अंतर्गत आने वाले Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। संयंत्र प्रबंधन ने वित्त वर्ष 2025-26 के मार्च माह के लिए नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम (NFMS) लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जारी किया गया है।

बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने डीआइसी सीआर महापात्रा, ईडी वर्क्स राकेश कुमार, ईडी एचआर पवन कुमार का आभार व्यक्त किया है। वहीं, इस स्कीम को दोबारा चालू करने के लिए इंटक यूनियन लगातार मांग कर रही थी। इंटक महासचिव संजय साहू लगातार बैठकों में मुद्दा उठा रहे थे।

संजय साहू ने कहा-भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन उत्पादकता और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए इंटक यूनियन लगातार प्रयास कर रही थी। उच्च प्रबंधन से मिलकर लगातार प्रयास कर रही थी और इंटक यूनियन के मांग पर प्रबंधन ने नान फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम को प्रारंभ किया है। इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा और उसका प्रभाव उत्पादन पर होगा।

जारी सर्कुलर के अनुसार इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को दैनिक कार्यों की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के आधार पर कर्मचारियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इन इकाइयों पर लागू होगी योजना

यह स्कीम भिलाई इस्पात संयंत्र के 10 प्रमुख उत्पादन शॉप्स CO&CCD, BF, SMS-II, SMS-III, RSM, URM, WRM, Merchant Mill, BRM और Plate Mill के लिए लागू की गई है। इन शॉप्स के उत्पादन प्रदर्शन के आधार पर अन्य कर्मचारी समूहों को भी प्रोत्साहन से जोड़ा जाएगा।

नियमित कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

योजना में संयंत्र के सभी नियमित कर्मचारियों (ट्रेनी सहित) को शामिल किया गया है, जबकि माइंस क्षेत्र को इससे बाहर रखा गया है। किसी भी विभाग में कर्मचारियों की संख्या महीने के पहले दिन के आधार पर मानी जाएगी और उसी आधार पर प्रोत्साहन राशि की गणना होगी।

लक्ष्य हासिल करने पर मिलेगा रिवार्ड

स्कीम के तहत प्रत्येक उत्पादन इकाई के लिए दैनिक लक्ष्य तय किए गए हैं, जिनके चार स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के आधार पर संबंधित विभाग के लिए मासिक रिवार्ड तय होगा।

नकद भुगतान नहीं होगा

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत किसी प्रकार का नकद भुगतान नहीं किया जाएगा। विभागाध्यक्ष उपलब्ध रिवार्ड राशि का उपयोग कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए उपयुक्त तरीके से कर सकेंगे। पूर्व में चांदी का सिक्का, ब्रीफकेस, ट्राली बैग आदि गिफ्ट में दिया गया था।

दुर्घटना होने पर नहीं मिलेगा लाभ

सर्कुलर में यह भी उल्लेख है कि यदि किसी शॉप या विभाग में घातक दुर्घटना होती है तो उस माह के लिए संबंधित विभाग इस योजना के लाभ से वंचित रहेगा।

यह योजना सर्कुलर जारी होने की तिथि से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन को बढ़ावा देना और कर्मचारियों में कार्य के प्रति अतिरिक्त उत्साह पैदा करना है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वरिष्ठ कलाकारों को भी मिलती है पेंशन, आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी
Next: भिलाई में आज से 19 तक स्वदेशी मेला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचेंगे, आप भी आइए परिवार संग

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.