Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro BAKS Election Update: अध्यक्ष-महासचिव पद पर बदला चेहरा, बढ़ सकते हैं प्रत्याशी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro BAKS Election Update: अध्यक्ष-महासचिव पद पर बदला चेहरा, बढ़ सकते हैं प्रत्याशी

Azmat ali 13/03/2026 1 minute read
Bokaro BAKS Election Update These are the Candidates for the Post of President-General Secretary

नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च से अब 13 मार्च है। आखिरी दिन अधिक नामांकन पत्र जमा होने की उम्मीद है।

  • कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने वाले सदस्य ही उपाध्यक्ष, उप महासचिव और उप कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बीएसएल की ट्रेड यूनियन बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस का गुप्त मतदान 22 मार्च को है। बोकारो के कर्मचारी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यूनियन का सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। करीब ढाई हजार मेंबरशिप है। पिछले 15 दिनों के भीतर एक हजार से अधिक नए सदस्यों को जोड़ा गया है। जिसकी एक साल की सदस्तयता पूरी हो चुकी है, वही चुनाव लड़ सकता है, जबकि वोट देने का अधिकार नए सदस्यों को भी है।

नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च से बढ़ाकर 13 मार्च की गई है। इसलिए शाम तक और नामांकन जमा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अध्यक्ष पद पर इस बार नया चेहरा आ रहा है। वर्तमान अध्यक्ष हरिओम अब महासचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, वर्तमान महासचिव दिलीप कुमार अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर चुके हैं। इनका सामना ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी किशोर कुमार से है। महासचिव पद पर हरिओम और दीपक महतो के बीच मुकाबला होता दिख रहा है। शाम तक अगर किसी और न नामांकन पत्र दाखिल कर दिया तो प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने के साथ ही चुनाव रोमांचक हो जाएगा।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर डब्ल्यूएमडी से राहुल प्रसाद साव भी चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए भी 22 मार्च को वोट डाले जाएंगे। कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने वाले सदस्य ही उपाध्यक्ष, उप महासचिव और उप कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के कर्मचारियों को मिलेगा ‘E टाइप क्वार्टर’, आवंटन प्रक्रिया शुरू, ये है अंतिम तारीख
Next: BSP में पहली बार डिजिटल चैंपियंस ट्रॉफी, A&D, BRM व URM की टीमें रहीं प्रथम तीन स्थान में, पढ़िए विजेताओं के नाम

Related Stories

Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.