Skip to content
19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल के कोक ओवन बैटरी 5 की चिमनी का लाइट-अप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल के कोक ओवन बैटरी 5 की चिमनी का लाइट-अप

Azmat ali 21/01/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Light-up of Chimney of Coke Oven Battery No 5 of BSL

कोक ओवन बैटरी संख्या-5 के कमीशनिंग कार्य के अंतर्गत चिमनी का लाइट-अप अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया। 

  • कोकओवन बैटरी संख्या-5 की कोल्ड रिपेयर के उपरांत बैटरी के कमीशनिंग का कार्य मुख्य महाप्रबंधक(कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स) भास्कर प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रगति पर है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में कोक ओवन बैटरी संख्या-5 की कोल्ड रिपेयर के उपरांत बैटरी के कमीशनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आज दिनांक 21 जनवरी को चिमनी लाइट-अप की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। यह गतिविधि बैटरी के कमीशनिंग की प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। कोक ओवन बैटरी संख्या-5 के कमीशनिंग कार्य के अंतर्गत चिमनी का लाइट-अप अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक(अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) गुलशन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक(सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) बी. के. सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज) एस. आर. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रकाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं इस्पात कर्मी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि कोकओवन बैटरी संख्या-5 की कोल्ड रिपेयर के उपरांत बैटरी के कमीशनिंग का कार्य मुख्य महाप्रबंधक(कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स) भास्कर प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रगति पर है। कोल्ड रिपेयर से संबंधित सभी यांत्रिक एवं रिफ्रैक्टरी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा बैटरी अब हीटिंग के लिए पूर्णतः तैयार है।

कमीशनिंग की प्रथम प्रक्रिया के अंतर्गत बैटरी की हीटिंग वॉल्स में आवश्यक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, जिसके पश्चात कोक ओवन गैस अथवा मिक्स्ड गैस के प्रज्वलन/दहन द्वारा तापमान को निर्धारित स्तर तक पहुँचाया जाएगा।

कोल्ड रिपेयर कार्य के निष्पादन में महाप्रबंधक (मैकेनिकल)  अरुण कुमार, महाप्रबंधक एवं इंजीनियर-इन-चार्ज चंद्रशेखर घड़ाई, महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स) पी. एस. कुमार, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) अंजनी कुमार तथा महाप्रबंधक (हीटिंग) के. एन. झा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इसके अतिरिक्त, सीईडी, आईएंडए, एसपीसी सहित अन्य विभागों के सहयोग से कोल्ड रिपेयर कार्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न किया गया है। यह उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की सुदृढ़ परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली, परिचालन उत्कृष्टता तथा उच्च स्तरीय सुरक्षा एवं इंजीनियरिंग मानकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से रेखांकित करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डायरेक्टर इंचार्ज चितरंजन महापात्रा ने किया बीएसपी ओए की डायरी का विमोचन
Next: भिलाई में SIR को लेकर नया खेल, कांग्रेस की चेतावनी-भाजपा के दबाव में न आएं निर्वाचन अधिकारी

Related Stories

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
IISCO Steel Plant Salaries Linked to Face-Recognition Biometric Attendance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.