- कर्मियों के फ्यूचर ग्रोथ के लिए E0 से E1 की पात्रता के लिए 3 वर्ष के स्थान पर पूर्व की भांति केवल 1 वर्ष होना चाहिए।
- साथ डिप्लोमा होल्डर्स के लिए E 0 की पात्रता एस 6 ग्रेड के बाद केवल 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- कुल सीटों की संख्या भी 2 प्रतिशत से बढ़कर 4 प्रतिशत करने की मांग दोहराई गई है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई/बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों को अधिकारी बनने का मौका जल्द मिलने जा रहा है। ई-0 परीक्षा की पॉलिसी तय कर दी गई है। सेल प्रबंधन की ओर से पॉलिसी में बदलाव किया गया है।
बुधवार को सेल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के लिए E0 प्रमोशन पॉलिसी में सुधार करते हुए सर्कुलर जारी कर दिया गया। लंबे समय से सेल के सभी यूनिट में डिप्लोमा संगठनों के द्वारा ई जीरो प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर प्रयास किया जा रहा था। दो वर्ष अनुभव में छूट का लाभ मिलेगा। साथ ही आश्रित में बी-टेक करने वाले कर्मचारियों का सर्विस काउंट 10 साल नौकरी करने के बाद होगा।
इन मांगों के पूरा होने से बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के विभिन्न इकाइयों में काम कर रहे विभिन्न वर्ग के कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा। BIDU के महामंत्री संदीप कुमार के द्वारा यूनियन की ओर से प्रबंधन को E0 प्रमोशन पॉलिसी में सुधार हेतु धन्यवाद दिया गया। साथ ही इसमें आगे और सुधार करने की संभावना भी व्यक्त की।
- जानिए नई E0 पॉलिसी में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं
1) वर्तमान E-0 (जूनियर ऑफिसर) प्रमोशन पॉलिसी में बी-टेक एवं समकक्ष को एस-6+2 वर्ष का अनुभव, डिप्लोमा होल्डर एवम समकक्ष को एस 6+5वर्ष का अनुभव, आईटीआई एवं समकक्ष को एस 6+10 वर्ष का अनुभव होने पर पात्रता दी जाती है।
नए E-0 प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए अब बी टेक होल्डर एवं समकक्ष को एस 6 ग्रेड में, डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं समकक्ष को S6+3 वर्ष का अनुभव होने पर, आईटीआई एवं समकक्ष को ग्रेड S-6 के उपरांत 8 वर्षों का अनुभव के बाद ई जीरो परीक्षा की पात्रता दी जाएगी।
2) लिखित परीक्षा में प्राप्त मार्क्स का weightage 70% होगा, जो पहले 60% होता था।
3) साक्षात्कार के अंक का weightage 10% होगा, जो पहले 15% होता था।
महामंत्री संदीप कुमार ने इस बात को पुनः दोहराया कि कर्मियों के फ्यूचर ग्रोथ के लिए E0 से E1 की पात्रता के लिए 3 वर्ष के स्थान पर पूर्व की भांति केवल 1 वर्ष होना चाहिए। साथ डिप्लोमा होल्डर्स के लिए E 0 की पात्रता एस 6 ग्रेड के बाद केवल 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।











