Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E0 Promotion Policy: कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका, पढ़ें परीक्षा, इंटरव्यू का Weightage
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E0 Promotion Policy: कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका, पढ़ें परीक्षा, इंटरव्यू का Weightage

Azmat ali 11/02/2026 (Last updated: 11/02/2026) 1 minute read
SAIL E0 Promotion Policy Opportunity For Those Who Want to Become Officers from Employees

लिखित परीक्षा में प्राप्त मार्क्स का Weightage 60% से अब 70% और साक्षात्कार के अंक का Weightage 15% से 10% होगा।

  • कर्मियों के फ्यूचर ग्रोथ के लिए E0 से E1 की पात्रता के लिए 3 वर्ष के स्थान पर पूर्व की भांति केवल 1 वर्ष होना चाहिए।
  • साथ डिप्लोमा होल्डर्स के लिए E 0 की पात्रता एस 6 ग्रेड के बाद केवल 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • कुल सीटों की संख्या भी 2 प्रतिशत से बढ़कर 4 प्रतिशत करने की मांग दोहराई गई है। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई/बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों को अधिकारी बनने का मौका जल्द मिलने जा रहा है। ई-0 परीक्षा की पॉलिसी तय कर दी गई है। सेल प्रबंधन की ओर से पॉलिसी में बदलाव किया गया है।

बुधवार को सेल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के लिए E0 प्रमोशन पॉलिसी में सुधार करते हुए सर्कुलर जारी कर दिया गया। लंबे समय से सेल के सभी यूनिट में डिप्लोमा संगठनों के द्वारा ई जीरो प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव को लेकर प्रयास किया जा रहा था। दो वर्ष अनुभव में छूट का लाभ मिलेगा। साथ ही आश्रित में बी-टेक करने वाले कर्मचारियों का सर्विस काउंट 10 साल नौकरी करने के बाद होगा।

इन मांगों के पूरा होने से बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के विभिन्न इकाइयों में काम कर रहे विभिन्न वर्ग के कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा। BIDU के महामंत्री संदीप कुमार के द्वारा यूनियन की ओर से प्रबंधन को E0 प्रमोशन पॉलिसी में सुधार हेतु धन्यवाद दिया गया। साथ ही इसमें आगे और सुधार करने की संभावना भी व्यक्त की।

  • जानिए नई E0 पॉलिसी में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं

1) वर्तमान E-0 (जूनियर ऑफिसर) प्रमोशन पॉलिसी में बी-टेक एवं समकक्ष को एस-6+2 वर्ष का अनुभव, डिप्लोमा होल्डर एवम समकक्ष को एस 6+5वर्ष का अनुभव, आईटीआई एवं समकक्ष को एस 6+10 वर्ष का अनुभव होने पर पात्रता दी जाती है।

नए E-0 प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए अब बी टेक होल्डर एवं समकक्ष को एस 6 ग्रेड में, डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं समकक्ष को S6+3 वर्ष का अनुभव होने पर, आईटीआई एवं समकक्ष को ग्रेड S-6 के उपरांत 8 वर्षों का अनुभव के बाद ई जीरो परीक्षा की पात्रता दी जाएगी।

2) लिखित परीक्षा में प्राप्त मार्क्स का weightage 70% होगा, जो पहले 60% होता था।

3) साक्षात्कार के अंक का weightage 10% होगा, जो पहले 15% होता था।

महामंत्री संदीप कुमार ने इस बात को पुनः दोहराया कि कर्मियों के फ्यूचर ग्रोथ के लिए E0 से E1 की पात्रता के लिए 3 वर्ष के स्थान पर पूर्व की भांति केवल 1 वर्ष होना चाहिए। साथ डिप्लोमा होल्डर्स के लिए E 0 की पात्रता एस 6 ग्रेड के बाद केवल 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant Township: सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय की इस्पात मंत्री से बंद कमरे में बात, रिटेंशन, किराया, लाइसेंस का उठा मुद्दा
Next: प्रधानमंत्री आवास योजना: भिलाई नगर निगम में निकलेगी लॉटरी, मिलेगा सस्ती दर पर मकान

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.