Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्वदेशी मेला 13 से 19 मार्च तक, तैयारी शुरू, भूमि पूजन में बैठे पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

स्वदेशी मेला 13 से 19 मार्च तक, तैयारी शुरू, भूमि पूजन में बैठे पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय

Azmat ali 07/03/2026 1 minute read
Swadeshi Mela to be Held from March 13 to 19 Preparations Begin Former Minister Prem Prakash Pandey Participates in Bhoomi Pujan

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय बोले-स्वदेशी मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने भूमि-पूजन में हिस्सा लिया। विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में स्वदेशी मेला 13 से 19 मार्च तक लगने जा रहा है। इसकी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है। सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम मैदान में लगने वाले मेला का भूमि-पूजन हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने भूमि-पूजन में हिस्सा लिया। इसी के साथ स्वदेशी मेले के कार्यक्रम स्थल पर विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। अतिथि प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, स्वावलंबन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन से स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों को नई ऊर्जा और अवसर मिलते हैं।

कार्यक्रम संयोजक अजय भसीन ने बताया कि स्वदेशी मेले के माध्यम से देशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री एवं पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर मेला स्वागत समिति के अध्यक्ष दिनकर बासोतिया, संयोजक अजय भसीन, सहसंयोजक भोजराज सिन्हा, सरोजनी पाणिग्रही, स्वागत समिति सचिव दिव्या भसीन मक्कड़, कार्यक्रम समन्वयक अजय तिवारी, प्रान्त संपर्क प्रमुख सुब्रत चाकी, प्रान्त प्रमुख संघर्ष वाहिनी दिनेश पाटिल, आर जगत, जगदीश मेहता, गार्गी शंकर मिश्रा, मोहन बागुल, विनायक नातू, पंडित सुनील मिश्रा, गुरु प्रसाद तिवारी, सुमन कन्नौज, जयेश पंचाल, भावेश सेन, अशोक राठी, महेश वर्मा, राजा महोबिया, स्मिता महाडिक, श्वेता कनौजिया, टीना सातपुते, ललित सेन लालजी टांक, जितेश साहू, पोषण साहू मनीष सिंह, सविता, पूनम शाह बसंती, गायकवाड, तनुजा बघेल, शीतल जांगिड़, दिनेश्वरी तुरकर, इंदु साहू व बड़ी संख्या में महिला व सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं स्वदेशी के प्रति समर्पित नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी से स्वदेशी मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई जयंती स्टेडियम से श्री सत्य साई रन एंड राइड मैराथन 15 मार्च को, आप भी कराइए रजिस्ट्रेशन
Next: SAIL SESBF के समर्थन में राउरकेला बीएमएस, NPS में 2% निवेश का विकल्प चुनने की अपील, 26 मार्च तक मौका

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.