Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD अमरेंद्र प्रकाश को SEFI-OA ने दी विदाई, अफसरों ने चाइल्ड केयर लीव नीति में संशोधन की गुहार लगाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD अमरेंद्र प्रकाश को SEFI-OA ने दी विदाई, अफसरों ने चाइल्ड केयर लीव नीति में संशोधन की गुहार लगाई

Azmat ali 24/03/2026 1 minute read
SEFI-OA Bids Farewell to SAIL CMD Amarendra Prakash Officers Urge Amendment to Child Care Leave Policy

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में इन प्रावधानों को पहले ही लागू किया जा चुका है।

  • स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली/भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल 1 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। इससे पहले स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। अधिकारियों के लंबित विषयों पर चर्चा की। अंत में बतौर सीएमडी अमरेंदु प्रकाश के योगदान को याद किया गया।

सेफी और विभिन्न प्लांट के ओए पदाधिकारियों की ओर से विदाई दी गई। वहीं, सीएमडी की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि सभी लोग प्रोजेक्ट को लेकर सक्रिय रहें। प्लांट को आगे बढ़ाना है तो समय पर प्रोजेक्ट पूरा कराने में हर संभव मदद करते रहें, ताकि सेल का विकास तेजी से होता रहे।

सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, वाइस चेयरमैन अजय कुमार पांडेय, नरेंद्र सिंह, जनरल सेक्रेटरी संजय आर्या, बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह, इस्को बर्नपुर आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, राउरकेला स्टील प्लांट आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अबकाश बहरा, सीएमओ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

CCL नीति में संशोधन की मांग

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने पदाधिकारियों के साथ स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेंद्र प्रकाश से मुलाकात कर महिला अधिकारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव (CCL) नीति में संशोधन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मांग पत्र में बताया गया कि वर्तमान में सेल की नीति के अनुसार CCL केवल बच्चे के 5 वर्ष की आयु तक और दो हिस्सों में ही दी जाती है, जो कि Department of Public Enterprises और Department of Personnel and Training के दिशा-निर्देशों की तुलना में काफी सीमित है।

DPE/DoPT गाइडलाइंस

सेफी ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि DPE/DoPT गाइडलाइंस के अनुसार पात्र महिला कार्मिक अपने पूरे सेवा काल में 2 वर्ष (730 दिन) तक CCL ले सकती हैं, जो अधिकतम दो बच्चों के लिए 18 वर्ष की आयु तक (दिव्यांग बच्चे के मामले में कोई आयु सीमा नहीं) लागू होती है। साथ ही यह अवकाश प्रमोशन और सीनियरिटी के लिए सेवा में बाधा नहीं माना जाता।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसे…

संघ ने यह भी बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में इन प्रावधानों को पहले ही लागू किया जा चुका है। सेफी ने प्रबंधन से तीन प्रमुख संशोधन करने की मांग की।

CCL की पात्रता बच्चों की आयु 18 वर्ष तक बढ़ाई जाए (दिव्यांग बच्चों के लिए बिना सीमा)।
CCL को DoPT दिशानिर्देशों के अनुसार एकाधिक चरणों (multiple spells) में लेने की अनुमति दी जाए।
CCL अवधि को प्रमोशन और सीनियरिटी के लिए सेवा में ब्रेक न माना जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि इन बदलावों से सेल की नीति DPE/DoPT मानकों के अनुरूप होगी, लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और महिला अधिकारियों को बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिल सकेगा। सेफी ने उम्मीद जताई है कि प्रबंधन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर महिला कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले मजदूर के परिवार को ये आर्थिक मदद, मिलेगी नौकरी भी
Next: कल्याण कॉलेज में एनिमल केयर वर्कशॉप, इंसानों से लेकर पशुओं के लिए फर्स्ट एड के बताए तरीके

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.