Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में कार से घुसे चोर, CISF ने दौड़ाया, 1 धराया, 2 फरार, सवा लाख का कॉपर बरामद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में कार से घुसे चोर, CISF ने दौड़ाया, 1 धराया, 2 फरार, सवा लाख का कॉपर बरामद

Azmat ali 25/05/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Thieves Entered Using a Car CISF Chased Them 1 Arrested 2 Absconding Copper Recovered (1)

कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर 210 किलो स्क्रैप कॉपर केबल तार बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.26 लाख रुपये बताई गई है।

  • बीएसपी पीबीएस 2 के महाप्रबंधक जीपी. कुर्रे ने बरामद कॉपर को भिलाई इस्पात संयंत्र की संपत्ति के रूप में पहचान की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में चोरी की बड़ी कोशिश को Central Industrial Security Force ने नाकाम कर दिया। कार से संयंत्र के अंदर घुसे चोरों का पीछा कर CISF की क्यूआरटी टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। मामले में Bhilai भट्ठी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एफआईआर के अनुसार घटना 24 मई 2026 की सुबह करीब 9.50 बजे की है। उस समय मरोदा गेट पर तैनात CISF की क्यूआरटी जुलू-3 और 4 टीम ने एमएसडीएस-3 के पास एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार (CG 07 BF 9243) को संदिग्ध हालत में देखा। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक कार लेकर भागने लगा। इसके बाद CISF जवानों ने कार का पीछा किया और जोरातराई समवाय स्थित सीओसीसीडी एरिया के बिल्डिंग नंबर-32 के पास वाहन को घेर लिया।

बताया गया कि धूलयुक्त माहौल का फायदा उठाकर कार में सवार दो युवक फरार हो गए, लेकिन चालक को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नेमचंद यादव (32 वर्ष) निवासी बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, दुर्ग बताया। आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम शोहन और दिलेश्वर बताए हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपी कार से ही सुबह 8.52 बजे बोरिया-इन गेट से प्लांट परिसर में दाखिल हुआ था। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर 210 किलो स्क्रैप कॉपर केबल तार बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.26 लाख रुपये बताई गई है। वहीं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 3.26 लाख रुपये बताया गया है।

बीएसपी पीबीएस 2 के महाप्रबंधक जीपी. कुर्रे ने बरामद कॉपर को भिलाई इस्पात संयंत्र की संपत्ति के रूप में पहचान करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया। एफआईआर में कहा गया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रतिबंधित क्षेत्र है और आरोपी बिना वैध पास के चोरी की नीयत से अंदर घुसे थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) तथा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 25 और 26 के तहत अपराध दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus News: बोनस फॉर्मूले के खिलाफ कैट में याचिका स्वीकार, सेल और सरकार को नोटिस
Next: BSL NEWS: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम संग 10 अफसरों का ट्रांसफर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.