Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय का आदेश, बचाइए कर्मचारियों और मजदूरों को लू से, ESIC, EPFO अब करेगा ये काम
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय का आदेश, बचाइए कर्मचारियों और मजदूरों को लू से, ESIC, EPFO अब करेगा ये काम

Azmat ali 28/04/2026 1 minute read
Union Ministry of Labour and Employment Orders to Protect Workers and Labourers from Heatwave (1)

नियोक्ताओं, ठेकेदारों-पट्टेदारों, उद्योगों और निर्माण कंपनियों के लिए श्रमिकों की सुरक्षा के उपायों के तत्काल कार्यान्वयन के निर्देश जारी।

  • केंद्रीय श्रत्र मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों-प्रशासकों को भेजे गए पत्र में सभी कर्मियों को बीमारियों से बचाने की बात कही।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों और उनसे संबद्ध संगठनों को परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने देश भर में बढ़ते तापमान और लू की स्थिति के प्रतिकूल प्रभावों से कर्मियों और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल निवारक और राहत संबंधी कदम उठाने का आग्रह किया है।

मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को भेजे गए पत्र में सभी कर्मियों, विशेष रूप से घरों से बाहर और श्रम-प्रधान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रों में समन्वित और बहु-आयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नियोक्ताओं, ठेकेदारों-पट्टेदारों, उद्योगों और निर्माण कंपनियों के लिए श्रमिकों की सुरक्षा के उपायों के तत्काल कार्यान्वयन के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश जारी करने की सलाह दी गई है जिनमें शामिल हैं

विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों के लिए काम के घंटों के पुनर्निर्धारण की अनुमति देना

पर्याप्त पेयजल सुविधाएं सुनिश्चित करना और विश्राम के क्षेत्रों तथा कार्यस्थलों को ठंडा रखने की व्यवस्था करना

निर्माण कार्यस्थलों सहित ऐसी सभी जगहों पर कार्य परिस्थितियों की आवश्यकता के अनुसार आपातकालीन आइस पैक और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव की सामग्री उपलब्ध कराना

कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय

कारखानों और खदानों के लिए ये सुझाव

कारखानों और खदानों के प्रबंधन को श्रमिकों के लिए अधिक लचीलापन प्रदान करने का परामर्श दिया गया है, जिनमें अत्यधिक गर्मी के दौरान काम की गति धीमी करना, जहां निरंतर काम अपरिहार्य हो वहां दो व्यक्तियों के दल को नियुक्त करना, विश्राम के लिए जगह प्रदान करना तथा पर्याप्त हवा आने और स्थान को ठंडा रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों, ईंट भट्ठों में काम करने वाले श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और अस्थायी श्रमिकों पर विशेष ध्यान देने की संस्तुति की गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को श्रमिकों के एकत्र होने के स्थानों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है तथा इसके साथ ही लू से सुरक्षा संबंधी संदेशों और आपातकालीन संपर्क संबंधी विवरणों वाले पोस्टर और बैनर लगाने के लिए भी कहा गया है।

राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षण बोर्ड के प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीटीएनबीडब्ल्यूई) को लू से बचाव और प्रबंधन पर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का परामर्श दिया गया है जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल हैं

लू लगने के कारण और प्रभाव

कामकाज के सुरक्षित तौर-तरीके जैसे, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और आराम के लिए छुट्टी
गर्मी के कारण तनाव के लक्षणों की शीघ्र पहचान
कार्यस्थल और सामुदायिक स्तर पर निवारक रणनीतियां
आपातकालीन प्रतिक्रिया और प्राथमिक उपचार के उपाय।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और श्रम कल्याण महानिदेशालय ( डीजीएलडब्ल्यू) के अधीन अस्पतालों और औषधालयों को लू लगने के मामलों के लिए समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित करने और ओआरएस, आइस पैक तथा लू से होने वाली अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए सामग्री का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

इसके अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त (सीएलसी) और खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) जैसी प्रवर्तन एजेंसियों से कामकाज के लिए सुरक्षित परिस्थितियों, पेयजल, कार्यस्थल को हवादार बनाने, उन्हें ठंडा रखने की सुविधाओं और समय-समय पर श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच से संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुपालन की निगरानी करने का अनुरोध किया गया है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) को भी परामर्श दिया गया है कि वे अपनी ओर से आयोजित शिविरों और जागरूकता गतिविधियों के दौरान कार्यस्थलों को ठंडा और हवादार बनाए रखने तथा पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सभी संगठनों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे इस संबंध में की गई कार्रवाई और गतिविधियों के संबंध में पाक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि आगे समीक्षा और निगरानी की जा सके।

मंत्रालय ने पुनः यह भी कहा है कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान श्रमिकों के स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा और उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए समय पर निवारक कार्रवाई और कड़ी निगरानी आवश्यक है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, नए बाजार के लिए तैयार
Next: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.