कार्यकारी निदेशक आरके बिसारे ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- सेलम स्टील प्लांट में गरिमामय विदाई समारोह, सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान।
सूचनाजी न्यूज, सेलम। Steel Authority of India Limited के Salem Steel Plant (SSP) से रिटायर हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को विदाई दी गई। विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्षों तक समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके लंबे सेवाकाल और उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सेलम के प्रभारी ईडी आरके बिसारे के हाथों कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
इन्हें मिली विदाई
एस. नागमल्लेश्वर राव-मुख्य महाप्रबंधक (मार्केटिंग)
ए. कृष्णन-सहायक प्रबंधक (SMS-Mechanical)
पीपी. सेल्वम-जूनियर इंजीनियर (CRM-Electrical)
टी. मुरुगन-जूनियर इंजीनियर (CRM-Operation)
डी. अन्नापूरणी-सेक्शन ऑफिसर (मेडिकल)
एस. सिवनमलाई-जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (HRM-Electrical)
इस कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक (CGMs), विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं सेक्शन प्रमुख उपस्थित रहे और सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उत्कृष्ट करियर और योगदान को सराहा।
कार्यक्रम के तहत एक विशेष पहल के रूप में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने परिवारजनों के साथ प्लांट परिसर में वृक्षारोपण किया। यह पहल उनके संगठन से आजीवन जुड़ाव, सतत विकास और निरंतरता का प्रतीक बनी।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेलम स्टील प्लांट परिवार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।








