Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रथयात्रा 2026: श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में नेत्र उत्सव, महाप्रभु रथयात्रा तैयार
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

रथयात्रा 2026: श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में नेत्र उत्सव, महाप्रभु रथयात्रा तैयार

Azmat ali 14/07/2026 (Last updated: 14/07/2026) 1 minute read
IMG_20260714_200614
श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का किया दर्शन।
सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 57वीं रथयात्रा महोत्सव 2026 मनाने जा रही है। इसी क्रम में आज, 14 जुलाई 2026 को, महाप्रभु का नेत्र उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
परम्परागत पूजा और नवयौवन दर्शन
नेत्र उत्सव का आयोजन परम्परा अनुसार किया गया। देव स्नान पूर्णिमा के पश्चात् लंबी बीमारी के बाद आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के मंदिर के पट खोले गये। उत्कल समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री परितोष पाणिग्रही द्वारा परम्परागत पूजा अर्चना और हवन-पूजन सम्पन्न किया गया। पुरोहित श्री पितवास पाढ़ी ने संपूर्ण विधि विधान से महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी को रत्न सिंहासन पर आरुढ़ किया। पूजा अर्चना के पश्चात् मंगलध्वनि व घंटावादन के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रथम दर्शन किया। नेत्र उत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का दर्शन किया। आज रथ पर ध्वज भी स्थापित किया गया।
सफल आयोजन के लिए योगदान
इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी सर्वश्री अनाम नाहक,भीम स्वांई, बीसी बिस्वाल, बसंत प्रधान, डी त्रिनाथ, वृंदावन स्वांई, निरंजन महाराणा, सुशान्त सतपथी, प्रकाश स्वांई, कवि बिस्वाल,कैलाश पात्रो, कालू बेहरा, रंजन महापात्र, जगन्नाथ पटनायक, बीस केशन साहू, सीमांचल बेहेरा, एस दलाई, वी के होता, रवि महाकुड़,हिमांशु शांती, सुदर्शन शांती ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
रथयात्रा हेतु तैयारी और विशेष अनुरोध
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा दिनांक 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 1-00 बजे सेक्टर-4, सड़क-15 में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सेंट्रल ऐवेन्यु होते हुये सेक्टर-10 में निर्मित भव्य गुंण्डिचा मंडप में पंहुचेगी। मुख्य अतिथि के रुप में भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज श्री चितरंजन महापात्र जी के करकमलों से छेरा पंहरा का धार्मिक अनुष्ठान संपंन्न किया जायेगा। यह परम्परा पुरी के महाराज सम्पन्न करते है।
दोपहर 2:30 बजे मंदिर से रथ होगा रवाना

सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस पवित्र व महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित होकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का पुण्य दर्शन प्राप्त करें। रथयात्रा पंहडी विजय कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ कर दिया जाएगा और 2:30 बजे मंदिर से रथ प्रस्थान होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंटर प्लांट में उड़ने वाली धूल कर्मियों के फेफड़ों के लिए खतरनाक, BAKS ने प्रबंधन पर साधा निशाना
Next: BSL टाउनशिप में बड़ा हादसा टला, बिजली के तार की चपेट में आने से गाय की मौत, कर्मी बाल-बाल बचा

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.