Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आरएसपी ब्लास्ट फर्नेस 4 ‘अन्नपूर्णा’ ने फिर शुरू किया हॉट मेटल प्रोडक्शन, डीआइसी आलोक वर्मा ने काटा फीता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आरएसपी ब्लास्ट फर्नेस 4 ‘अन्नपूर्णा’ ने फिर शुरू किया हॉट मेटल प्रोडक्शन, डीआइसी आलोक वर्मा ने काटा फीता

Azmat ali 01/08/2026 1 minute read
RSP Blast Furnace 4 Annapurna resumes hot metal production

ब्लास्ट फर्नेस-4 के ब्लोइंग-इन का उद्घाटन राउरकेला स्टील प्लांट-आरएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने किया था।

  • ब्लास्ट फर्नेस-4 के दोबारा शुरू होने से राउरकेला स्टील प्लांट की आयरन मेकिंग क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) के ब्लास्ट फर्नेस-4 ‘अन्नपूर्णा’ ने एक बार फिर हॉट मेटल उत्पादन शुरू कर दिया है। फर्नेस ने लगातार ब्लोइंग-इन प्रक्रिया के बाद 30 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक हॉट मेटल प्रोडक्शन शुरू किया। इसके साथ ही आरएसपी के आयरन मेकिंग यूनिट में उत्पादन क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ब्लास्ट फर्नेस-4 के ब्लोइंग-इन का उद्घाटन 23 जुलाई 2026 को आरएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने किया था। इस मौके पर आरएसपी के कार्यकारी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और ब्लास्ट फर्नेस विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

2024 में किया गया था ब्लो-डाउन

ब्लास्ट फर्नेस-4 ने रीलाइनिंग के बाद 8 सितंबर 2020 को अपनी छठी कैंपेन शुरू की थी। इसके बाद 5 जुलाई 2024 को फर्नेस का ब्लो-डाउन किया गया। लंबी अवधि तक बंद रहने के दौरान फर्नेस में शॉटक्रीटिंग सहित कई जरूरी मरम्मत कार्य किए गए। इसके बाद जुलाई 2026 में इसे दोबारा संचालन के लिए तैयार किया गया।
ब्लोइंग-इन प्रोटोकॉल पूरा होने और टुयर्स के कनेक्शन के बाद सबसे पहले स्लैग सेपरेशन शुरू हुआ। इसके बाद मेटल सेपरेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस तरह ब्लास्ट फर्नेस-4 ने सफलतापूर्वक हॉट मेटल उत्पादन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी।

आयरन मेकिंग क्षमता को मिलेगी मजबूती

ब्लास्ट फर्नेस-4 के दोबारा शुरू होने से राउरकेला स्टील प्लांट की आयरन मेकिंग क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे प्लांट की परिचालन दक्षता में सुधार के साथ उसके समग्र उत्पादन प्रदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलने की संभावना है। लंबी बंदी के बाद ब्लास्ट फर्नेस-4 ‘अन्नपूर्णा’ का दोबारा हॉट मेटल उत्पादन शुरू करना आरएसपी के लिए एक महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 से 20 मिनट में अब पूरी होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, पढ़ें नई सौगात के बारे में
Next: Rourkela Steel Plant: आरएसपी के 125 कार्मिकों की विदाई, वीआरएस से अलग हुए 70

Related Stories

Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.