Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026 1 minute read
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting

बीएसपी कर्मियों पर पथराव से बीएमएस आक्रोषित। कब्जे शीघ्र हटाने, कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दोषियों पर कार्यवाई की मांग।

  • बोनस फार्मूले में जल्द से जल्द परिवर्तन कर पूजा से पहले बोनस दिया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पंथी चौक पर ठेले लगाने वाले कब्जेदारों द्वारा इंफोर्समेंट विभाग के कर्मियों पर जानलेवा हमले को लेकर बीएमएस यूनियन की आपात बैठक हुई। बैठक मे उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्य समिति सदस्यों ने इस जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए यूनियन महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय से कहा कि शीघ्र इस विषय पर प्रबंधन से बैठक कर कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यूनियन महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि सोमवार 7 सितंबर को उच्च प्रबंधन से इस विषय पर चर्चा कर ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन से भी कर्मचारियों के सुरक्षा को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

बैठक में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा की एमओयू साइन होने के 5 वर्ष बाद भी 39 महीने का एरियर नहीं मिलने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है एवं संयंत्र में कर्मचारियों को समय पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की एवं कहा की कब्जाधारियों के खिलाफ प्रबंधन द्वारा की गई कार्रवाई का बीएमएस ने हर समय समर्थन किया है और आगे भी करेगा। लेकिन प्रबंधन को भी यूनियनों को विश्वास में लेकर उनके द्वारा टाउनशिप के हित रिटेंशन एवं लाइसेंस स्कीम पर दिए गए सुझावों पर अमल करना चाहिए।

बैठक में यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि सेल कर्मचारियों का लगभग 10 वर्ष बाद भी वेतन समझौता नहीं हो पाया है। सेल प्रबंधन के कहने पर तीन यूनियनों ने एमओयू साइन कर दिया। लेकिन ये यूनियने आज एमओयू साइन होने के 5 वर्ष बाद भी 39 महीने का एरियर नहीं दिला पाईं। कर्मचारियों को वाजिब हक दिलाने के लिए समझौता टेबल पर अड़े रहना पड़ता है। प्रबंधन के हां में हां मिलाने से यही स्थिति बनती है।

संयुक्त महामंत्री राकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रबंधन अकुशल ठेका श्रमिकों से संवेदनशील एरिया में काम करा रहा है। कोक ओवन एरिया के कई स्ट्रक्चर सड़ने की स्थिति में आ गए हैं, प्रबंधन समय पर सेफ्टी-शू भी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है तो संयंत्र में दुर्घटनाएं होगी ही l प्रबंधन को पहले सभी विभागों में सेफ्टी उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए एवं कुशल ठेका श्रमिकों से ही संवेदनशील एरिया में काम कराया जाने चाहिए तभी हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं।

संयुक्त महामंत्री अनिल गजभिए ने कहा कि बोनस फार्मूले में जल्द से जल्द परिवर्तन कर पूजा से पहले बोनस दिया जाए। सचिव संतोष सिंह ठाकुर ने कहा कि संयंत्र में चलने वाली सभी गाड़ियों में एक हेल्पर अनिवार्य रूप से होना चाहिए क्योंकि हैवी गाड़ियां मे रिवर्स करते समय पता नहीं चलता है की कौन खड़ा है कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

बैठक में अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल, कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रमणि प्रसाद मिश्रा, जगजीत सिंह, सुधीर गढ़ेवाल, अरविंद प्रताप सिंह, संयुक्त महामंत्री अनिल गजभिए, राकेश उपाध्याय, भूपेंद्र बंजारे, मृगेंद्र कुमार, गौरव कुमार, जोगेंद्र कुमार, सचिव राजीव कुमार सिंह, संतोष सिंह ठाकुर, विजय कुमार यादव, मुरली जायसवाल, पूरन साहू, सुबोदीप सरदार आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Related Stories

Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
Steel Authority of India LimitedIn terview for SAILs new Director (Finance) on September 18
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
Steel Authority of India LimitedIn terview for SAILs new Director (Finance) on September 18
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.