Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026 1 minute read
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई की पहल: इंजीनियर्स ने किया रक्तदान, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. उदय कुमार रहे मौजूद।

  • रक्तदान महादान है-आपका दिया हुआ रक्त किसी के जीवन की उम्मीद बन सकता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इंजीनियर्स डे के अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, भिलाई द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9, भिलाई में आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने की दिशा में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न एवं महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं जेएलएन हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रबंधन एवं मेडिकल स्टाफ के प्रति डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

इसके बाद रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। एसोसिएशन के सदस्यों एवं अन्य रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की ओर से मोमेंटो/ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को प्रोत्साहन स्वरूप छोटा सा उपहार प्रदान किया गया।

चिकित्सकीय टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जेएलएन हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. उदय कुमार, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (प्रभारी), डॉ. गुरमीत, एसीएमओ, डॉ. नीली कुजूर, एसीएमओ, डॉ. दीपक दासमहापात्र, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन डॉक्टर तथा डॉ. प्रतीक शिवप्पा, मेडिकल ऑफिसर उपस्थित रहे।

एसोसिएशन की ओर से चिकित्सकों एवं अस्पताल के समस्त सहयोगी स्टाफ का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि रक्तदान जैसे पुनीत एवं जीवनदायी कार्य को सफल बनाने में चिकित्सा टीम का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, भिलाई ने कहा कि इंजीनियर्स डे केवल तकनीकी उपलब्धियों और इंजीनियरिंग क्षेत्र में योगदान को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। इसी भावना के साथ एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के सफल समापन पर एसोसिएशन ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, जेएलएन हॉस्पिटल के स्टाफ तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि “रक्तदान महादान है-आपका दिया हुआ रक्त किसी के जीवन की उम्मीद बन सकता है।”

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Related Stories

ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.