Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026 1 minute read
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.

बीएसएल में कर्मचारियों का काला विरोध। BAKS ने कहा-अब आर-पार की लड़ाई। आगे काला झंडा और आमरण अनशन की चेतावनी।

  • बीएसएल में 5000 से अधिक कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, लंबित मुद्दों पर BAKS का विरोध तेज।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल और बोकारो स्टील प्लांट स्तर के लंबित मुद्दों के विरोध में बीएसएल के 5000 से अधिक गैर-कार्यपालक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर काम किया। बोकारो इस्पात अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) के आह्वान पर कर्मचारियों ने लगातार दो दिन काला बैज लगाकर प्रबंधन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

यूनियन का कहना है कि सेल कर्मचारियों से जुड़े 45 प्रमुख मुद्दे अब भी लंबित हैं, जबकि बोकारो स्टील प्लांट स्तर पर 60 से अधिक मामले समाधान की प्रतीक्षा में हैं। BAKS के अनुसार, सेल के पांच प्रमुख मुद्दे विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।

प्लांट से टाउनशिप तक दिखा विरोध

काला बैज आंदोलन में बीएसएल के विभिन्न विभागों में कार्यरत गैर-कार्यपालक कर्मचारियों ने भाग लिया। धमन भट्ठी, कोक ओवन, आरएमएचपी, सिंटर प्लांट, हॉट स्ट्रिप मिल, एसएमएस-2, सीसीएस, यातायात, एचआरसीएफ, सीआरएम-1, 2 और 3, एडीएम, नगर सेवा, बीजीएच, राजीव गांधी अस्पताल, जल प्रबंधन, शॉप्स एंड फाउंड्री, ट्रैफिक, सीईडी, ऊर्जा प्रबंधन, प्लांट डिजाइन, ईडी बिल्डिंग और मानव संसाधन सहित विभिन्न विभागों में कर्मचारी काला बैज लगाए नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

वेज रिवीजन से यूनियन चुनाव तक मुद्दे

BAKS ने जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू किया है, उनमें वेज रिवीजन, बोनस, इंसेंटिव फॉर्मूले में संशोधन, छुट्टियों में संशोधन, श्रम कानूनों का पालन और यूनियन चुनाव प्रमुख हैं। इसके अलावा बीएसएल स्तर के कई स्थानीय मुद्दों के लंबित रहने का भी यूनियन ने उल्लेख किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

यूनियन ने अपने आंदोलन को चार चरणों में आगे बढ़ाने की घोषणा की है। पहले चरण में दो दिवसीय काला बैज आंदोलन किया गया। दूसरे चरण में सभी विभागों के समक्ष सांकेतिक विरोध प्रदर्शन होगा। तीसरे चरण में काले झंडे के साथ मौन जुलूस निकालने की घोषणा की गई है। अंतिम चरण में यूनियन पदाधिकारियों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

BAKS महासचिव बोले- अब आर-पार की लड़ाई

BAKS बोकारो के महासचिव हरिओम ने कहा, “अब आर-पार की लड़ाई होगी। हमसे ही काम तथा हमारा ही शोषण की नीति नहीं चलेगी। हमारे खून-पसीने से ही कंपनी लाखों करोड़ का व्यापार कर रही है तथा उस लाभ की हिस्सेदारी के नाम पर चूरन की परिपाटी रोकनी ही होगी।”

यूनियन ने लंबित मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए आंदोलन के अगले चरणों की तैयारी शुरू कर दी है। अब निगाह इस बात पर है कि प्रबंधन और यूनियन के बीच लंबित मुद्दों को लेकर आगे क्या बातचीत होती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर
Next: ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.