SBI ने डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI यूज करें।
- यदि आपको 28 से 30 सितंबर के बीच बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे हड़ताल शुरू होने से पहले निपटा लेना बेहतर होगा।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। हड़ताल को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल की संभावित अवधि को देखते हुए वे अपने जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ग्राहकों के लिए SBI की सलाह
बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे नकदी की जरूरत के लिए ATM और ADWM का इस्तेमाल करें। इसके अलावा ग्राहक अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए Customer Service Point (CSP) का भी उपयोग कर सकते हैं। SBI ने डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों से उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
हड़ताल के दौरान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
UFBU की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि SBI ने कहा है कि ग्राहकों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैंक ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए उनके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद दिया है।
ग्राहकों के लिए सलाह
यदि आपको 28 से 30 सितंबर के बीच बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे हड़ताल शुरू होने से पहले निपटा लेना बेहतर होगा। समय से पहले आप अपनी तैयारी कर लें। अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।



