Skip to content
27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026 1 minute read
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension

सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह। प्रगति भवन में अधिकारियों की विदाई।

  • सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं उनकी जीवनसंगिनियों को ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल तथा उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सेफी वाइस चेयरमैन अजय कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। इस अवसर पर सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्षद्वय संतोष कुमार सिंह एवं रेमी थॉमस तथा सचिवद्वय प्रहलाद मौर्या एवं अनु पी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान

समारोह में सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त हुए अनिल कुमार जैन, जीएम (पी मिल), श्री अरुण केशव बेडेकर, जीएम (एसपी-3), श्री दिनेश कुमार अग्रवाल, श्री प्रकाश, जीएम (टेलीकॉम), श्री सुभाष चंद्र चांवरिया, जीएम (एसपी-3), श्री तुषार कांती मुखर्जी, जीएम (सीओसीसीडी), श्री आर. श्रीनिवास, एजीएम (इंस्ट्रुमेंट), श्री मनोज कुमार चौबे, एजीएम (पीबीएस), श्री पूरनलाल साहू, एजीएम (टीएसडी), श्री कमाल रजा शेख, एजीएम (मार्केटिंग एंड बीपी), श्री प्रकाश चंद्र तिवारी, एजीएम (सीएएस एंड सीडब्ल्यूपी), श्री शीतल प्रसाद सोनकर, एजीएम (एमडब्ल्यूआरएम), श्री प्रदीप वर्मा, एजीएम (सीओसीसीडी), श्री मनोज जैन, सीनियर मैनेजर (ईडीडी), श्री स्वराजीत बिस्वास एवं श्री गौकरण, डिप्टी मैनेजर (आरसीएल) का सम्मान किया गया।

उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं उनकी जीवनसंगिनियों को ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए ओए द्वारा अधिकारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

अधिकारियों के योगदान से बीएसपी ने हासिल की उपलब्धियां-बंछोर

अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र की उपलब्धियों में कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन अधिकारियों के हितों के प्रति सदैव सजग रहा है तथा बेहतर सुविधाओं एवं सम्मानजनक सेवा शर्तों के लिए निरंतर प्रयास करता रहा है। उन्होंने पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम, सेवानिवृत्ति पर अवकाश नगदीकरण की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने तथा 11 माह के पर्क्स के एरियर्स के भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एसोसिएशन के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कार्मिकों को अन्य महारत्न कंपनियों के समकक्ष बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सेफी द्वारा सेल प्रबंधन के समक्ष मांग रखी गई है।

ईपीएस-95 हायर पेंशन के लिए बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने दायर किया मामला

श्री बंछोर ने ईपीएस-95 हायर पेंशन के संबंध में बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवम्बर 2022 के निर्णय के अनुरूप पात्र कार्मिकों को हायर पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईपीएफओ के परिपत्रों की व्याख्या के कारण अनेक पात्र कार्मिक हायर पेंशन के लाभ से वंचित हैं।

उन्होंने बताया कि सेफी के प्रयासों के फलस्वरूप पात्रता से वंचित सेल इकाइयों के पीएफ ट्रस्टों द्वारा ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में मामले दायर किए गए हैं। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के हित में बिलासपुर उच्च न्यायालय में मामला दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई लंबित है।

उन्होंने यह भी बताया कि सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी एवं आईएसपी के सेल पीएफ ट्रस्टों से संबंधित मामले में माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा 29 जनवरी 2026 को निर्णय दिया गया है, जिससे संबंधित सदस्यों को हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बीएसपी पीएफ ट्रस्ट के सदस्यों को भी बिलासपुर उच्च न्यायालय से शीघ्र न्याय मिलेगा। इस विषय में सेफी द्वारा केंद्र सरकार एवं संबंधित मंत्रालयों के समक्ष भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सेवानिवृत्त अधिकारियों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत-अंकुर मिश्रा

ओए महासचिव अंकुर मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी अपने साथ वर्षों का अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन लेकर जा रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मेहनत एवं कर्मठता से भिलाई इस्पात संयंत्र ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं तथा 11 बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी प्राप्त करना इसका प्रमाण है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से भविष्य में भी अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से ऑफिसर्स एसोसिएशन को लाभान्वित करने का आग्रह किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि दिनेश मानिकपुरी ने किया। इस अवसर पर ओए जोनल प्रतिनिधिगण संजय तिवारी, एम. ए. आर. शरीफ, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, विकास सिन्हा, राजूल पाण्डेय, श्वेत कुमार मिश्रा, एच. एल. सोनवानी, अंकुर राठौर, थालेश सिन्हा, विनीत वर्मा, प्रवीण मराठे, गोपाल भंडारी, एस. के. अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन
Next: भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Related Stories

Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
SAIL CMD in Rourkela Every Employee Must Return Home Safe Safety Takes Precedence over ProductionDr. Ashok Kumar Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट पहुंचे सेल CMD: हर कर्मचारी सुरक्षित घर लौटे, उत्पादन से पहले सुरक्षा जरूरी: डॉ. अशोक कुमार पंडा

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
SAIL CMD in Rourkela Every Employee Must Return Home Safe Safety Takes Precedence over ProductionDr. Ashok Kumar Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट पहुंचे सेल CMD: हर कर्मचारी सुरक्षित घर लौटे, उत्पादन से पहले सुरक्षा जरूरी: डॉ. अशोक कुमार पंडा

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.