Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल-1 और 2 को मिली सर्वश्रेष्ठ विभाग के तौर पर सृजनी रोलिंग ट्रॉफी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल-1 और 2 को मिली सर्वश्रेष्ठ विभाग के तौर पर सृजनी रोलिंग ट्रॉफी

18/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-Hot-Strip-Mill-1-and-2-got-Srijani-Rolling-Trophy-as-the-best-department
  • डॉ. बी.आर. अम्बेडकर दूसरा सर्वश्रेष्ठ सुझावकर्ता पुरस्कार 6 कर्मचारियों को प्रदान किया गया।


सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल (SAIL) , राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के हॉट स्ट्रिप मिल-1 और 2 विभाग ने वर्ष 2022-23 सर्वश्रेष्ठ विभाग के तौर पर सृजनी रोलिंग ट्रॉफी जीती है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या समारोह के उपलक्ष्‍य में सिविक सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में राउरकेला इस्‍पात संयंत्र और बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने मुख्‍य महाप्रबंधक (एचएसएम-2) राज किशोर मुदुली और टीम को ट्रॉफी प्रदान किए।

ये खबर भी पढ़ें:  Rourkela Steel Plant: DIC के हाथों प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्ड को मिला रोगी सेवा पुरस्कार

दूसरे सर्वश्रेष्ठ विभाग के लिए सृजनी रोलिंग ट्रॉफी न्यू प्लेट मिल को मिली। मुख्‍य महा प्रबंधक (एन.पी.एम. और एस.पी.पी.) कार्तिकेया बेहेरा के नेतृत्व वाली टीम ने पुरस्कार प्राप्त किया। शॉप्स विभाग तीसरे सर्वश्रेष्ठ विभाग के लिए सृजनी रोलिंग ट्रॉफी का प्राप्तकर्ता था। मुख्‍य महा प्रबंधक (डिजाइन एवं शॉप्‍स) रवि रंजन और टीम ने विभाग की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bodoland Territorial Committee पहुंची छत्तीसगढ़, असम की मदद करेगी सीजी सरकार, जानिए कारण

योग्यता के क्रम में तीन सर्वश्रेष्ठ सृजनी कॉर्डिनेटर पुरस्कार प्रबंधक (एन.पी.एम.), अभिजीत पटनायक, सहायक महा प्रबंधक (एच.एस.एम.-1), अजय कुमार पुजारी और उप महा प्रबंधक (एस.पी.-2) सब्यसाची जेना ने जीते। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को योग्यता प्रमाण पत्र के साथ क्रमश: 5,000 रुपये, 4,000 रुपये और 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला।

ये खबर भी पढ़ें:  CG NEWS: छत्तीसगढ़ी में और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे 1 से 5 कक्षा तक करेंगे स्थानीय बोली में पढ़ाई

सर्वश्रेष्ठ सुझावकर्ता श्रेणी के तहत एम.ओ.एम.टी. (सिंटरिंग प्‍लांट-2), नलिनी कांत पंडा को डॉ. बी.आर.अंबेडकर सर्वश्रेष्ठ सुझावकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें 10,000  रुपये का नकद पुरस्कार, एक सेट सेलम स्टील ट्रैवलिंग सेट और योग्यता प्रमाण पत्र शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें:  Vindhyagiri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लांच किया युद्धपोत विंध्यगिरी, SAIL ने 4000 टन दिया स्पेशल स्टील, अकेले BSL का 50% स्टील

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर दूसरा सर्वश्रेष्ठ सुझावकर्ता पुरस्कार 6 कर्मचारियों को प्रदान किया गया, जिनमें एम.ओ.एम.टी. (हॉट स्ट्रिप ‍मि‍ल-1), प्रफुल्ल कुमार पात्र, तकनीशियन, (कोक ऑवन), कुलमणि साहू, ओ.सी.टी.(न्‍यू प्‍लेट मिल), अरुपानंद प्रधान, एम.ओ.एम.टी., (एच.एस.एम), देवराज षडंगी, वरिष्‍ठ प्रबंधक (सी.एण्‍ड आई.टी.), राजेश कुमार धर  और कनिष्‍ठ अधिकरी (नगर इंजीनियरिंग), चित्रसेन जेना शामिल थे। पुरस्कार में 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक सेट सेलम स्टील ट्रैवलिंग सेट और योग्यता प्रमाण पत्र शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant: ड्यूटी जा रहे 61 साल के सुपरवाइजर की मौत, मचा हड़कंप

उल्लेखनीय है कि, आरएसपी की सृजनी रचनात्मकता योजना ने राष्ट्र की रचनात्मकता के क्षेत्र में अपने लिए एक ख़ास जगह बनाई है। यह योजना तीन दशकों से अधिक समय से कर्मचारियों के नवीन और उद्यमशील गुणों का प्रदर्शन कर रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP कर्मचारी कृष्ण कुमार पाटिल डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर से विभूषित
Next: BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड

Related Stories

Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026
Durgapur Steel Plant 3-km Rally held Message of Unity on Mahatma Gandhis 157th Birth Anniversary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: 3 किलो मीटर तक निकाली रैली, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर एकता का संदेश

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026
Durgapur Steel Plant 3-km Rally held Message of Unity on Mahatma Gandhis 157th Birth Anniversary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: 3 किलो मीटर तक निकाली रैली, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर एकता का संदेश

Azmat ali 02/10/2026
Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.