Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश के सबसे लोकप्रिय सीएम नवीन पटनायक, दूसरे नंबर पर भूपेश बघेल, तीसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

देश के सबसे लोकप्रिय सीएम नवीन पटनायक, दूसरे नंबर पर भूपेश बघेल, तीसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल

01/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
The-countrys-most-popular-CM-Naveen-Patnaik-Bhupesh-Baghel-at-number-two-Arvind-Kejriwal-at-number-three-1
  • इंडिया टुडे का सर्वे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इंडिया टूडे के सर्वे में लोकप्रियता के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री पहले स्थान पर, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दूसरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री चौथे, असम के मुख्यमंत्री पांचवें स्थान पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सहायक शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं बी.एड उत्तीर्ण अभ्यर्थी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर है। सर्वे में 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज पर संतुष्टि जताई है। यह सर्वेक्षण रिपोर्ट इंडिया टूडे ने अभी हाल ही में प्रकाशित की है।

ये खबर भी पढ़ें : पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन बनेगा मॉडल, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा दुर्ग रेलवे स्टेशन, प्रशासनिक कवायद शुरू

इंडिया टूडे समूह द्वारा देश भर में आम नागरिकों से मुख्यमंत्रियों के कामकाज के संबंध में किये गये सर्वे में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में OPD Medical Book की अब नहीं पड़ेगी जरूरत, दवा, सुझाव और जांच रिपोर्ट सबकुछ ऑनलाइन

भूपेश बघेल सरकार के कामकाज पर 59.1 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। इंडिया टूडे द्वारा मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता के लिए जनवरी 2023 में कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कामकाज पर 55.7 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई थी। इसके पूर्व वर्ष में हुए सर्वे में 53.3 प्रतिशत ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के कामकाज को सराहा था।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई नेहरूनगर के कई इलाके में शुक्रवार को नहीं आएगा पानी

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न न्याय योजनाओं की बदौलत  पौने पांच सालों में राज्य के 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाएं गरीबी को दूर करने में बेहद असरकारक साबित हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant ने कार्मिकों को दी विदाई, SMS के रिकॉर्ड प्रोडक्शन पर खिलाया मिठाई

छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते पौन पांच सालों में अपनी न्याय योजनाओं जैसे- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, राजीव मितान क्लब, के माध्यम से राज्य के ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं, वनोपज संग्राहकों सहित सभी वर्ग के हितग्राहियों को पौने दो लाख करोड़ रूपए की सीधी मदद दी है, जिसके चलते लोगों के जीवन में बदलाव आया है और वह आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बधाई हो…! छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं बदौलत पौने पांच सालों में प्रति व्यक्ति का 88,793 रूपए से बढ़कर 1,33,898 रूपए हो गई है। इस अवधि में छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी 3,27,106 करोड़ रूपए से बढ़कर 5,09,043 करोड़ रूपए हो गयी है।

ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन हादसा रोकने में मददगार ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम, बिलासपुर, उसलापुर, कोरबा, भिलाई, नागपुर तक बिछा है जाल

मार्च 2020 से निरंतर दो वर्ष तक कोविड-19 आपदा के कारण आर्थिक गतिविधियां मद होने के बावजूद राज्य शासन की नीतियों और न्याय योजनाओं के चलते अर्थव्यवस्था के आकार में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 में कृषि, औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की विकास दर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: 11 घंटे बाद बुझी आग, कर्मचारी लपेटे में ले रहे CISF को, अगर चोरों का हाथ तो फंसना तय, BSP का आया पक्ष

छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। राज्य के लगभग 74 प्रतिशत लोगों का जीवनयापन का आधार खेती-किसानी पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते पौने पांच सालों में खेती-किसानी को समृद्ध और किसानों की खुशहाली के लिए जो फसले लिए हैं और योजनाएं संचालित की है। उससे राज्य में खेती-किसानी के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़ें : P17 A Project Frigates: SAIL के स्टील पर खड़ा हुआ एक और युद्धपोत, स्वदेशीकरण में बड़ी भूमिका

किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक मिसाल कायम की है। छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है, जहां किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ में पड़ा कदम, धर्म और आस्था की चौखट से दौरे की शुरुआत

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के साथ ही सरकार खरीफ फसलों के उत्पादक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ के मान से 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दे रही है। वर्ष 2019-20 से लेकर अब तक इस योजना के तहत किसानों को लगभग 22 हजार करोड़ रूपए की सीधी मदद उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL कर्मी अंकुश देवांगन ने इसरो को दी शानदार बधाई, महज 5 दिन में महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट की प्रतिमा बनाई

छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी विकास कार्यक्रम और गोधन न्याय योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने के साथ ही लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में कारगर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के ब्लास्ट फर्नेस में भीषण आग, कर्मियों की आशंका-चोर घुसे थे कटिंग करने, चिंगारी से फैली आग

नरवा विकास कार्यक्रम के चलते राज्य के लगभग 14 हजार बरसाती नालों के ट्रीटमेंट से जल संरक्षण में मदद मिली है, जिसके चलते भू-जल स्तर सुधरा है। सिंचाई की सुविधा और दोहरी फसलों का रकबा बढ़ा है। गरवा कार्यक्रम के माध्यम से पशुधन का संरक्षण-संवर्धन हुआ है। पशुपालन से लोगों की आय बढ़ी है। घुरवा और बाड़ी विकास कार्यक्रम ने राज्य में जैविक खेती और पोषण स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: SAIL BSP खदान राजहरा में बड़ा हादसा, मालगाड़ी पर गिरी कन्वेयर गैलरी, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना से रोजगार और आत्मनिर्भरता के बहुआयामी विकल्प सृजित हुए है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा दो रूपए में किलो में गोबर और चार रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी ने ग्रामीण पशुपालकों को अतिरिक्त आय का जरिया दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL ISP: डिप्लोमा कर्मी B-Tech,BE में अभी नहीं लेंगे एडमिशन, फीस भी ज्यादा

गोबर से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य सामग्रियों का निर्माण, गौमूत्र से जैविक कीटनाशक, ब्रम्हास्त्र और जीवामृत का उत्पादन, गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण और विक्रय से लोगों की आय में वृद्धि हुई है। गौठानों से जुड़ी 12 हजार से अधिक स्व-सहायता की दो लाख महिलाएं विभिन्न आयमूलक अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant को मिला 14वां एक्सीड ग्रीन फ्यूचर 2023 का प्लैटिनम अवार्ड

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और जन्नोमुख बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, दाई-दीदी क्लिनिक योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना, श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना से भी लोगों को काफी राहत मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP ने 5G तकनीक का उपयोग करने IIT दिल्ली से किया MoU साइन

छत्तीसगढ़ सरकार की बिजली बिल हाफ योजना और किसानों के सिंचाई पंपों को निःशुल्क एवं रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराये जाने की योजना से बिजली बिल में लगभग 15 हजार करोड़ की मदद दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग जिले में बिना लाइसेंस चल रहा था नर्सिग होम, 4 अस्पतालों पर 20-20 हजार का जुर्माना

वनांचल में वनवासियों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर को 2500 रूपए से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया जाना तथा 67 प्रकार के लघुवनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और वैल्यूएडिशन के चलते संग्राहकों की आय दोगुने से ज्यादा करने में कामयाबी मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA पदाधिकारियों को लेकर रावघाट खदान क्यों पहुंचे SEFI चेयरमेन नरेंद्र कुमार बंछोर, जानिए कारण

राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से राज्य के पौने 6 लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 7000 रूपए की मदद, राजीव मितान क्लबों के माध्यम से गांवों में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक कर उसका लाभ दिलाने की पहल के सकारात्मक परिणाम रहे हैं। इससे भी लोगों को गरीबी से बाहर लाने में मदद मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: NMDC मुख्यालय हैदराबाद से जगदलपुर लाने और 27% आरक्षण पर CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को पत्र लिखकर खेला बड़ा दांव

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले कृषकों की संख्या 12 लाख से बढ़कर आज 24 लाख से ज्यादा हो गई है। धान उर्पाजन 55 लाख टन से बढ़कर 107 लाख टन से ज्यादा हो गया है। बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों और धान उर्पाजन की मात्रा दोगुनी हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus Formula: पहले से 70 हजार, दूसरे से 94 हजार और तीसरे फॉर्मूले से 1 लाख 56 बन रहा बोनस

धान का रकबा 24 लाख 46 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 31 लाख 17 हजार हेक्टेयर हो गया है। प्राथमिक कृषि साख समितियां 1,333 थीं, आज बढ़कर 2,058 हो गई। छत्तीसगढ़ में मछली पालन, लाख पालन और रेशम पालन और मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : CISF जवानों और पुलिस कर्मियों की कलाई पर NMDC परिवार की बहनों ने बांधी राखी

छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन और कोदो-कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी और इसके उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी के चलते राज्य के वनांचल क्षेत्रों में मिलेट उत्पादक कृषकों की आय बढ़ी है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई भाजपा परिवार में 35 से ज्यादा बने नए सदस्य, बृजेश बिचपुरिया ने दिलाई सदस्यता

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी एवं आम जनता की भलाई के लिए संचालित योजनाओं से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बड़े तबके में जबरदस्त खुशहाली आई है जिससे श्री बघेल की लोकप्रियता बढ़ी है।

ये खबर भी पढ़ें : SECL बिलासपुर मुख्यालय से कार्मिकों की विदाई, सबने अपनी-अपनी यादें सुनाई

सुदृढ़ ग्रामीण अर्थव्यवस्था से शहरी अर्थव्यवस्था भी समृद्ध हुई है। इसके साथ ही नागरिक सुविधाओं में बेहतरी के लिए किये गये कार्यों से शहरी क्षेत्रों में अच्छा माहौल है जिसका असर भूपेश सरकार की लोकप्रियता में दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि श्री बघेल ने छत्तीसगढ़िया अस्मिता पर लगातार बात की, यह बात लोगों के दिलों में घर कर गई है। वे जनता की भाषा में जनता की रुचि की ही बातें करते हैं इसके चलते उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के 86 कर्मचारियों और 5 अधिकारियों की विदाई, गुजरी बातें याद आई

इंडिया टूडे के सर्वे में लोकप्रियता के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री पहले स्थान पर, दिल्ली के मुख्यमंत्री तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री चौथे, असम के मुख्यमंत्री पांचवे स्थान पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सहायक शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं बी.एड उत्तीर्ण अभ्यर्थी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP प्लेट मिल के कर्मचारी कर्म और अधिकारी पाली शिरोमणि बनें, पढ़िए नाम
Next: Bhilai Steel Plant ने अगस्त में की उत्पादन क्रांति, कोक ओवन ने रचा इतिहास, BRM रहा खास

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.