Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में पहली बार रेलवे बोर्ड की महिला CEO बनीं जया सिन्हा
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में पहली बार रेलवे बोर्ड की महिला CEO बनीं जया सिन्हा

01/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Jaya-Sinha-became-the-first-woman-CEO-of-Railway-Board-in-the-166-year-history-of-Indian-Railways
  • भारतीय रेलवे के इस शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली महिला हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली।  भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने इतिहास रच दिया है। 166 साल के इतिहास में पहली बार रेलवे बोर्ड (Railway Board) की CEO महिला बनीं हैं। इस बात से रेलवे में काफी खुशी का माहौल है। हर कोई जश्न मना रहा और बधाई दे रहा है। इसी तरह सेल के इतिहास में भी पहली महिला चेयरमैन सोमा मंडल बनी थीं।

ये खबर भी पढ़ें : P17 A Project Frigates: SAIL के स्टील पर खड़ा हुआ एक और युद्धपोत, स्वदेशीकरण में बड़ी भूमिका

रेलवे बोर्ड (Railway Board) की सीईओ (CEO) जया वर्मा सिन्हा (Jaya Verma Sinha) ने शुक्रवार को कामकाज संभाल लिया है। रेल भवन (Rail Bhawan) में रेलवे बोर्ड (Railway Board) के नए अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा (Jaya Verma Sinha) की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। जया वर्मा सिन्हा (Jaya Verma Sinha) रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में भारतीय रेलवे के इस शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।

ये खबर भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ में पड़ा कदम, धर्म और आस्था की चौखट से दौरे की शुरुआत

इससे पहले जया वर्मा सिन्हा (Jaya Verma Sinha) ने रेलवे बोर्ड (Railway Board)में सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के तौर पर कार्य किया है। सिन्हा भारतीय रेलवे (Indian Railway) में माल ढुलाई और यात्री सेवाओं के समग्र परिवहन का दायित्व भी संभाल चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL कर्मी अंकुश देवांगन ने इसरो को दी शानदार बधाई, महज 5 दिन में महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट की प्रतिमा बनाई

जया वर्मा सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे (Indian Railway) यातायात सेवा (आईआरटीएस) में शामिल हुईं। भारतीय रेलवे में अपने 35 साल से अधिक के करियर में उन्होंने रेलवे बोर्ड के सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) अपर सदस्य, यातायात परिवहन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के ब्लास्ट फर्नेस में भीषण आग, कर्मियों की आशंका-चोर घुसे थे कटिंग करने, चिंगारी से फैली आग

उन्होंने परिचालन, वाणिज्यिक, आईटी और सतर्कता सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वह दक्षिण-पूर्व रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला भी रही हैं। उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी कार्य किया, उनके इस कार्यकाल के दौरान कोलकाता से ढाका तक प्रसिद्ध मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था।

जया सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) की पूर्व छात्रा हैं और उन्हें फोटोग्राफी में गहरी रुचि है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: SAIL BSP खदान राजहरा में बड़ा हादसा, मालगाड़ी पर गिरी कन्वेयर गैलरी, मचा हड़कंप

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC ने अपने इतिहास के किसी भी अगस्‍त में सर्वाधिक प्रोडक्शन किया अबकी बार
Next: BSP की पटरी पर सियासत भी दौड़ी, प्रेम प्रकाश, विजय बघेल, बीडी कुरैशी, रवि आर्या और ये भी हुए सवार

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.