Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, भ्रष्टाचार के खंबे से टकराकर कर्मचारी जख्मी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, भ्रष्टाचार के खंबे से टकराकर कर्मचारी जख्मी

13/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Accident-in-Bhilai-Steel-Plant-employee-injured-after-colliding-with-hoarding-pole

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। ड्यूटी से घर जाते समय प्लांट के अंदर ही लोहे के पोल में बाइक सवार कर्मचारी टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मेन मेडिकल पोस्ट पर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

बीएसपी में सेकंड शिफ्ट ड्यूटी करने के बाद मेन गेट से बाहर निकलने के लिए कर्मचारी एक्टिवा से आ रहा था, जो दुर्घटना की चपेट में आ गया। तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से मेन मेडिकल पोस्ट में लाया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया जाएगा। घायल कर्मचारी फोर्ज शॉप का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन फंड का कॉर्पस तेजी से बढ़ा, लेकिन ईपीएस 95 पेंशन नहीं, लोकसभा में फंसी सरकार

संयंत्र के अंदर से बाहर निकलते समय मुख्य सड़क के बगल में एक सर्विस लेन है। इसी लेन पर भ्रष्टाचार की होर्डिंग लगाई गई है, जिसके पोल से कर्मचारी टकराकर जख्मी हो गया। बगल में अलग आठ फीट चौड़ी सड़क है, जिससे कर्मचारी अपनी एक्टिवा से बाइक वाले गेट से निकलने के लिए आगे बढ़ा था।

ये खबर भी पढ़ें: कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा

दोनों तरफ के आठ फीट वाली सड़क में बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जिसके एक तरफ के होर्डिंग में लिखा है रिश्वत बर्दाश्त नहीं और नीचे बड़े लोहे के खम्भे है। दूसरी तरफ सेल का सालाना आउटकम लिखा होर्डिंग है। इसी होर्डिंग के खम्भे से कर्मचारी टकरा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बंधु मजदूरों, भीख मांगने वाले और हाशिए पर रखे व्यक्तियों के लिए 3 लाख तक की स्कीम, उठाइए फायदा

बीएसपी सेफ्टी डिपार्टमेंट ध्यान दे, पोल हटाए

वहीं, बीएसपी कर्मचारियों का कहना है कि बायोमेट्रिक की वजह से इस वक्त काफी अफरा-तफरी का माहौल है। ऐसे में हर किसी को बहुत संभलकर वाहन चलाना है। दूसरी ओर बीएसपी के सेफ्टी डिपार्टमेंट को भी ध्यान देना है कि रास्ते पर इस तरह के पोल लगाने से कहीं न कहीं एक्सीडेंट भी होते हैं। इसलिए इस पोल को तत्काल हटाने की जरूरत है। ताकि आगे इस तरह का हादसा न हो सके।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृत पर आधारित है हमारी सभ्यता, ‘संस्कृति’ और ‘संस्कार’ है संस्कृत रूपी साइकिल के पहिए
Next: अजब-गजब : दुनिया की एक रहस्यमयी नदी से निकली है 1100 नदियां, 12 नदियां 1500-1500 KM लंबी, आजतक नहीं बन पाया ब्रिज, पढ़िए रोचक जानकारी

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.