Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर-7 के बाद एक और ठेकेदार प्रशासन के रडार पर, नेहरू नगर चौक से मिनीमाता मंदिर तक नहीं बना लैंडस्कैपिंग, ब्लैक लिस्टेड की तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर-7 के बाद एक और ठेकेदार प्रशासन के रडार पर, नेहरू नगर चौक से मिनीमाता मंदिर तक नहीं बना लैंडस्कैपिंग, ब्लैक लिस्टेड की तैयारी

24/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
After-Sector-7-another-contractor-on-the-administrations-radar-landscaping-not-made-from-Nehru-Nagar-Chowk-to-Minimata-Temple-preparation-for-blacklisted
  • नेहरू नगर चैक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य में विलंब, कलेक्टर ने जताई ठेका एजेंसी पर सख्त नाराजगी।


सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। सेक्टर-7 इंडोर स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप में ठेकेदार पर कार्रवाई के बाद एक और ठेका एजेंसी प्रशासन के रडार पर आ गई है। नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य में हो रहे विलंब के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने ठेका एजेंसी को रडार पर ले लिया है। उन्होंने नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने ठेका एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि बीते 8 महीनों से लगातार सौंदर्यीकरण कार्य के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इस पर कोई प्रगति नहीं हुई है। पूरा कार्य जनवरी महीने तक खत्म हो जाना था, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं दिख रही है।

कार्य में हो रहे काफी विलंब को देखते हुए ठेका एजेंसी की ढिलाई के चलते इन्हें नोटिस के साथ ही पूरे प्रदेश में इन्हें ब्लैक लिस्ट करने सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी से अनुशंसा की जाएगी। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास एवं दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मिनीमाता चौक में लैंडस्कैपिंग का नहीं हुआ कार्य

कलेक्टर सबसे पहले मिनीमाता चौक पहुंचे। यहां पर उन्होंने लैंडस्कैपिंग कार्य के बारे में ठेका एजेंसी से पूछा। यहां मिनी माता की प्रतिमा शिफ्ट हुए 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन लैंडस्कैपिंग का कार्य अब तक नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार ने कहा कि अगले हफ्ते इसके लैंडस्केप का थ्रीडी प्लान तैयार कर लिया जाएगा और इस पर काम आरम्भ कर देंगे।

गंज मंडी चौक के पास काफी लंबे समय से डिवाइडर बन चुके हैं लेकिन इस पर अब तक ग्रिल नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अब तक ग्रिल लगाकर पौधरोपण का कार्य कर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने डिवाइडर में पौधरोपण के कार्य की प्लानिंग की विस्तार से जानकारी चाही। ठेकेदार ने इस संबंध में संतोष पूर्वक जवाब नहीं दिया।

24 एमएलडी प्लांट के पास सड़क किनारे नहीं हुआ ब्यूटीफिकेशन कार्य

इसके पश्चात कलेक्टर 24 एमएलडी प्लांट के सामने वाली सड़क पर पहुंचे, जहां सड़क के किनारे लैंडस्कैपिंग की जानी थी। कलेक्टर ने कहा कि यहां पर लैंडस्कैपिंग के लिए काफी लंबे समय से बता दिया गया है। इसके बावजूद भी अब तक प्रगति नहीं की गई। लैंडस्केपिंग के लिए और पौधे लगाने के लिए यहां पर फेंसिंग जाली आदि लगा देनी चाहिए थी लेकिन इस पर भी कार्य नहीं हुआ।

लगातार दिए गए निर्देशों के बावजूद भी इस तरह से ढिलाई काम के प्रति गंभीर लापरवाही प्रतीत होती है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह से धीमी गति से हो रहे कार्य से प्रोजेक्ट में काफी विलंब होने की आशंका है। शहर की सुंदरता के लिए शासन द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही लैंडस्कैपिंग का कार्य कराने निर्णय लिया गया। है लेकिन लापरवाही के चलते इसमें काफी विलंब हो रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: URM, रेल मिल, मर्चेंट मिल, वायर रॉड मिल, BRM और प्लेट मिल ने BSP का फिर सिर किया ऊंचा
Next: BSP टेनिस कॉप्लेक्स पर आइए बॉयज-गर्ल्स सिंगल्स सेमीफाइनल और डबल्स फाइनल के मैच देखने

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.