Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मुख्यमंत्री से मिला अंबेडकरी व अनुसूचित जाति समाज का प्रतिनिधिमंडल, All PSU SC-ST Federation ने उठाया जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मुख्यमंत्री से मिला अंबेडकरी व अनुसूचित जाति समाज का प्रतिनिधिमंडल, All PSU SC-ST Federation ने उठाया जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा

Azmat ali 30/04/2026 1 minute read
A Delegation of Ambedkarite and Scheduled Caste Communities Met the Chief Minister All PSU SC-ST Federation Raised the Issue of Caste Certificates

अनुसूचित जाति वर्ग के लोग पिछले 25 वर्षों से जाति प्रमाण पत्र की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

  • आजादी के 75 वर्षों बाद भी कई स्तरों पर अनदेखी। सरकार से ठोस और योजनाबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Chhattisgarh में अनुसूचित जाति एवं अंबेडकरी समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। यह प्रतिनिधिमंडल All PSU SC/ST Federation के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके के नेतृत्व में पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि राज्य में देश के विभिन्न हिस्सों से आकर बसे अनुसूचित जाति वर्ग के लोग पिछले 25 वर्षों से जाति प्रमाण पत्र की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।

इसके साथ ही बौद्ध एवं अंबेडकरी समाज को शासन-प्रशासन में प्रतिनिधित्व देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य में लाखों की संख्या में मौजूद इस समाज को अब तक उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धरोहर Sirpur में समाज के योग्य प्रतिनिधियों को स्थान देने की मांग की।

महासचिव अजय मेश्राम ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन विकास को लेकर भी सुझाव दिए गए। प्रतिनिधिमंडल ने गोंडरगढ़, सिरपुर, और भोंगपाल को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी वंचित वर्गों के साथ कई स्तरों पर अनदेखी हो रही है। इसे रोकने के लिए सरकार से ठोस और योजनाबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में योग्य छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिन्हें उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों में अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही गाढ़ा, उड़िया, बसोड़, रविदास समाज सहित अन्य वर्गों की समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Suchnaji.com की न्यूज़ पढ़ते ही CGM इंचार्ज M&U अफसरों पर भड़के, चंद घंटे में पानी सप्लाई बहाल
Next: बोकारो स्टील प्लांट से 3 अधिकारी और 28 कर्मचारी रिटायर, बढ़ा वर्क लोड

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.