- राष्ट्रीय मंच पर भिलाई के डॉक्टरों का परचम, AISMO Conference 2026 में शानदार उपलब्धि।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 के चिकित्सकों ने ऑल इंडिया स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। कांफ्रेंस में सेक्टर 9 हॉस्पिटल की ईडी इंचार्ज डाक्टर विनीता द्विवेदी, सीएमओ डाक्टर कौशलेंद्र ठाकुर शामिल हुए थे।
कॉन्फ्रेंस का 45वां संस्करण 12 से 15 फरवरी तक दुर्गापुर स्टील प्लांट अस्पताल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न इस्पात संयंत्रों के अस्पतालों से आए चिकित्सकों ने शोध, ज्ञान और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के विभिन्न वर्गों में सेक्टर-9 अस्पताल के डॉक्टरों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। एमबीबीएस पेपर में प्रथम पुरस्कार, क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, पीजी पोस्टर में तृतीय स्थान तथा एमबीबीएस पोस्टर में द्वितीय पुरस्कार सहित कई सम्मान संस्थान की झोली में आए।
डाक्टर पूजा सियाल ने एमबीबीएस पेपर में प्रथम पुरस्कार जीता, डॉ. धीरज सिरकी और क्विज में डॉ. सौनक घोष ने दूसरा पुरस्कार जीता। इसी तरह पीजी पोस्टर में डॉ. नीलेश चंद्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमबीबीएस पोस्टर में डॉ. धीरज सिरकी ने दूसरा पुरस्कार जीतकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि में चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डाक्टर Dhiraj Sikri, Pooja Sial, Nilesh Chandra, Deepak Dasmohapatra, Saunak Ghosh, Himani Gupta। ने अवॉर्ड जीते।
इन सफलताओं ने न केवल अस्पताल की चिकित्सा एवं शोध क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है, बल्कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाई प्रदान की है। चिकित्सकों की यह उपलब्धि गुणवत्ता, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता का प्रतीक है।














