Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP एसएमएस-3 ने रचा नया कीर्तिमान: मार्च में 20,000 टन से अधिक EWNR ग्रेड स्टील का उत्पादन, वायर रॉड मिल में रोलिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP एसएमएस-3 ने रचा नया कीर्तिमान: मार्च में 20,000 टन से अधिक EWNR ग्रेड स्टील का उत्पादन, वायर रॉड मिल में रोलिंग

Azmat ali 31/03/2026 1 minute read
SMS 3 Sets New Record Produces over 20000 Tonnes of EWNR Grade Steel in March (1)

मुख्य महाप्रबंधक त्रिभुवन बैठा ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

  • उत्पादित इस्पात को सतत रूप से वायर रॉड मिल में रोल किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात गलन शाला 3 (SMS-3) ने मार्च 2026 में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए EWNR ग्रेड स्टील उत्पादन के पुराने रिकार्ड 6,730 टन (अप्रैल 2025 ) को ध्वस्त करते हुए 20,000 टन से अधिक सफल उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो वर्तमान में भी निरंतर जारी है।

उत्पादित इस्पात को सतत रूप से वायर रॉड मिल में रोल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि किसी एक माह में इस ग्रेड का यह अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है, जो विभाग की उत्कृष्ट कार्यक्षमता, तकनीकी दक्षता एवं सुदृढ़ समन्वय का परिचायक है।

इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप, SAIL को अन्य ग्रेड की तुलना में प्रति टन अधिक नेट सेल्स रियलाइजेशन (NSR) प्राप्त हो रहा है, जिससे संगठन की आर्थिक सुदृढ़ता को महत्वपूर्ण बल मिला है। इस सफलता के पीछे री-लैडलिंग यूनिट, डी-सल्फराइजेशन यूनिट, कन्वर्टर शॉप, लैडल-बे, सेकेंडरी रिफाइनिंग यूनिट, क्रेंन्स, कास्टर, डिस्पैच तथा आरसीएल विभाग का समन्वित, सुनियोजित एवं समर्पित प्रयास रहा है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक (इस्पात गलन शाला 3) त्रिभुवन बैठा ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। यह उपलब्धि SMS-3 की सतत प्रगति, प्रभावी टीम वर्क, परिचालन उत्कृष्टता एवं उच्च गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अडानी ग्रुप को मिला BHILAI का साथ, अब क्वालिटी सर्कल पर मिलाया हाथ, पढ़ें डिटेल
Next: BSP PBS में सुरक्षा संस्कृति: सेफ्टी वीक का समापन, 1088 दिन इंज्युरी-फ्री दिवस का बना रिकॉर्ड

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.