Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल बीएसपी: एसपी 2 की समस्याओं से कर्मचारी परेशान, इंटक नेताओं ने प्रबंधन से मांगा समाधान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बीएसपी: एसपी 2 की समस्याओं से कर्मचारी परेशान, इंटक नेताओं ने प्रबंधन से मांगा समाधान

Azmat ali 30/03/2026 1 minute read
SAIL BSP Employees Upset over SP 2 Problems INTUC Leaders Seek Solution from Management

कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के लिए सर्वसुविधायुक्त एक कॉमन विश्राम कक्ष (रेस्ट रूम) के निर्माण की मांग की गई है।

  • विभाग से संबंधित विभिन्न मूलभूत समस्याओं की ओर पदाधिकारियों द्वारा प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के एसपी 2 में इंटक यूनियन और प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण बैठक कर्मवीरों की सुविधांए एवं संयंत्र की समस्याओं पर हुई। एसपी-2 के महाप्रबंधक (प्रभारी) जागेंद्र कुमार एवं इंटक यूनियन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के मध्य महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक के प्रारंभ में इंटक यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा कार्यकारिणी की सूची प्रबंधन को सौंपा गया। इसके उपरांत विभाग से संबंधित विभिन्न मूलभूत समस्याओं की ओर पदाधिकारियों द्वारा प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल रहे।

1. एसबी-8, 9 एवं एम-18, 19 क्षेत्रों में अत्यधिक धूल उड़ने की समस्या, जिसके स्थायी समाधान की आवश्यकता है।
2. डस्ट नियंत्रण एवं ईएसपी (इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर) प्रणाली को प्रभावी बनाने की मांग।
3. कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के लिए सर्वसुविधायुक्त एक कॉमन विश्राम कक्ष (रेस्ट रूम) का निर्माण।
4. कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है ठेका श्रमिकों के कौशल उन्नयन एवं पूर्ण निर्धारित वेतन दिलवाने की व्यवस्था एवं उनके सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा की गई।
5. पंखे एवं कूलर एवं वाटर कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने मांग की एवं शून्य दुर्घटना, बेहतर उत्पादन, संरचना सुदृढ़ीकरण लिए सुझाव भी दिए गए।

उक्त सभी समस्याओं पर महाप्रबंधक (प्रभारी) जागेंद्र कुमार ने सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निराकरण एवं डस्ट कंट्रोल के लिए किए जा रहे हैं कार्य की विस्तृत जानकारी दी। जल्द से जल्द सेंटरिंग प्लांट 2 को डस्ट मुक्त करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (प्रभारी) जागेंद्र कुमार, महाप्रबंधक एल.सी.पी. डोड्डी, डी.एस. परिहार, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, डी. तिर्की, मोहम्मद मजहर अनीस, श्रम अधिकारी राकेश साहू उपस्थित रहे।

इंटक यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, महासचिव संजय साहू, उप महासचिव ताम्रध्वज सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव वेद प्रकाश सूर्यवंशी एवं संयुक्त सचिव शिव शंकर साहू, पवन कुमार चौधरी, रोहित कुमार वारे उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में नए डायरेक्टर फाइनेंस की अब तलाश, रिटायरमेंट से ये दिग्गज रेस से बाहर, क्या KG अग्रवाल की होगी घर वापसी, पढ़ें खास रिपोर्ट
Next: कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत कार्य: 1 से 30 अप्रैल तक रूट डायवर्सन, रायपुर जाने वाले ध्यान दें, BSP कार्मिकों के लिए ये रास्ता

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.