Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गिरफ्तार भिलाई स्टील प्लांट के GM हिमांशु मलिक को हाईकोर्ट से जमानत, मंगल को आएंगे जेल से बाहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

गिरफ्तार भिलाई स्टील प्लांट के GM हिमांशु मलिक को हाईकोर्ट से जमानत, मंगल को आएंगे जेल से बाहर

Azmat ali 10/08/2026 1 minute read
Arrested Bhilai Steel Plant GM Himanshu Malik granted bail by High Court

9 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने जमानत को मंजूरी दे दी है। सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी।

  • कोर्ट ने ध्यान में रखा कि इसी मामले के एक सह-आरोपी को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। इस आधार पर जीएम को पैरिटी (समानता) का लाभ देते हुए हाईकोर्ट ने जमानत आवेदन स्वीकार कर लिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के गिरफ्तार जीएम हिमांशु भूषण मलिक को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने 10 अगस्त को जमानत आवेदन मंजूर करते हुए दो स्थानीय जमानतदारों के साथ निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। बिलासपुर हाईकोर्ट का फैसला शाम तक हुआ। इसलिए आज जेल से रिहाई नहीं हो सकी। मंगलवार को बीएसपी के जनरल मैनेजर-जीएम हिमांशु मलिक जेल से बाहर आ जाएंगे। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में आगे जारी रहेगी। बीएसपी से स्क्रैप चोरी के मामले में पकड़े गए कई आरोपियों से पूछताछ के बाद दुर्ग पुलिस ने जीएम को भी गिरफ्तार किया था।

ये खबर भी पढ़ें: राजहरा में Bhilai Steel Plant के मजदूरों संग किसानों का शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम, थमी रफ्तार, 765 गिरफ्तार

बचाव पक्ष की दलील

आवेदक की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि हिमांशु भूषण मल्लिक को मामले में झूठा फंसाया गया है और उनके खिलाफ कोई स्वतंत्र प्रथमदृष्टया साक्ष्य नहीं है। बचाव पक्ष के अनुसार, आरोपी का नाम एफआईआर में नहीं था और उसके खिलाफ आरोप मुख्य रूप से सह-आरोपी के मेमोरेण्डम बयान पर आधारित हैं। यह भी कहा गया कि आरोपी की भूमिका केवल स्क्रैपयार्ड की निगरानी तक सीमित थी तथा परिसर की सुरक्षा CISF के जिम्मे थी।
बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि आरोपी जांच में सहयोग कर रहा था और जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुआ। गिरफ्तारी से जुड़े अनिवार्य सुरक्षा प्रावधानों के पालन को लेकर भी आपत्ति उठाई गई।

ये खबर भी पढ़ें: 39 माह के बकाया एरियर, वेतन समझौते, दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करें

कोर्ट ने इन आधारों पर दी जमानत

राज्य की ओर से जमानत आवेदन का विरोध किया गया। हालांकि, कोर्ट ने केस डायरी और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद पाया कि आरोपी का कोई आपराधिक पूर्ववृत्त नहीं है और मामले में चार्जशीट सक्षम न्यायालय के समक्ष दाखिल की जा चुकी है। जीएम हिमांशु मलिक को 9 जुलाई 2026 को अरेस्ट किया गया था। पूरे एक माह वह जेल से बाहर आ रहे हैं।

कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि इसी मामले के एक सह-आरोपी को 4 अगस्त 2026 के आदेश से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। इस आधार पर आरोपी को पैरिटी (समानता) का लाभ देने के साथ कोर्ट ने माना कि ट्रायल पूरा होने में समय लगने की संभावना है। इसके बाद हाईकोर्ट ने जमानत आवेदन स्वीकार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: रिन्यूअल की तारीख बढ़ी, अब 20 अगस्त तक मौका, पढ़ें पॉलिसी, Premium

जमानत के साथ कई शर्तें

हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए जीएम को निर्देश दिया कि गवाहों की मौजूदगी में तय साक्ष्य की तारीखों पर अनावश्यक स्थगन की मांग नहीं की जाएगी। आरोपी को ट्रायल कोर्ट की प्रत्येक निर्धारित तारीख पर व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित रहना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई के गुंडा बदमाश पर 26 मुकदमा, लगा NSA, 3 महीना कटेगा जेल में

इसके अलावा, केस की शुरुआत, आरोप तय किए जाने और BNSS की धारा 351 के तहत बयान दर्ज किए जाने के दौरान आरोपी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहना होगा। जमानत की शर्तों का उल्लंघन या ट्रायल के दौरान जमानत की स्वतंत्रता का दुरुपयोग होने पर ट्रायल कोर्ट कानून के अनुसार कार्रवाई कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट प्रोजेक्ट में BSP एंसिलरी इंडस्ट्रीज को मिले काम, CMD और सांसदों से मिले अध्यक्ष रतन दासगुप्ता

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जेल भरो आंदोलन में बोकारो स्टील सिटी से किसानों-मज़दूरों ने दी गिरफ्तारी
Next: BSP स्क्रैप केस: GM हिमांशु मलिक को हाईकोर्ट से ज़मानत, सस्पेंशन ऑर्डर वापस लेगा प्रबंधन, लौटेंगे नौकरी पर…!, पढ़ें जेएन ठाकुर क्या बोले

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.