भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शहर के प्रमुख सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थलों में शामिल सिविक सेंटर भिलाई में अब विवाद और मारपीट की घटनाएं चिंता बढ़ाने लगी हैं। सिविक सेंटर में उपाध्याय चाय दुकान के पास मैदान में युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में तीन युवकों को चोट लगने की बात सा
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शहर के प्रमुख सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थलों में शामिल सिविक सेंटर भिलाई में अब विवाद और मारपीट की घटनाएं चिंता बढ़ाने लगी हैं। सिविक सेंटर में उपाध्याय चाय दुकान के पास मैदान में युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में तीन युवकों को चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, अंश शुक्ला अपने साथी अमर कुमार, टी प्रशांत और आदर्श कुमार के साथ सिविक सेंटर स्थित उपाध्याय चाय दुकान के पास मैदान में खाने-पीने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां बंटी और उसके कुछ साथी मौजूद थे। ये खबर भी पढ़ें: झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें हाथ टकराने की बात पर शुरू हुआ विवाद शिकायतकर्ता का आरोप है कि बंटी के साथ मौजूद एक व्यक्ति का हाथ उसके साथी अमर कुमार से टकरा गया। इस बात को लेकर मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बंटी और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अमर कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अंश शुक्ला के मुताबिक, अमर के साथ मारपीट होते देखकर वह और टी प्रशांत बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ भी गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। गाड़ी की चाबी, कड़ा और बांस के डंडे से मारने का आरोप आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान गाड़ी की चाबी, कड़े और बांस के डंडे का इस्तेमाल किया गया। हमले में अंश शुक्ला की बाईं आंख के ऊपर, बाएं गाल और सिर में चोट आने की बात कही गई है। वहीं, अमर कुमार के सिर, चेहरे और पीठ में चोट लगने तथा टी प्रशांत के सिर में चोट आने का उल्लेख शिकायत में किया गया है। आदर्श कुमार को चोट नहीं लगने की बात रिपोर्ट में कही गई है। ये खबर भी पढ़ें: दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड बीएम शाह अस्पताल में कराया उपचार घटना के बाद अंश शुक्ला, अमर कुमार और टी प्रशांत उपचार के लिए बीएम शाह अस्पताल पहुंचे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उपचार कराने के बाद उसने अपने पिता मनोज शुक्ला और गोलू पंडित को घटना की जानकारी दी। घटना के अगले दिन 1 अक्टूबर को अंश शुक्ला ने भिलाईनगर थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ये खबर भी पढ़ें: सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें सिविक सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल सिविक सेंटर भिलाई शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां शाम के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आने से सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस शिकायत में बताए गए घटनाक्रम, चोटों और मौके पर मौजूद लोगों से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?