Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?

Azmat ali 01/10/2026 1 minute read
32,000 SAIL Bonus 5 Questions Raised, Lalit DVS Reddy Say CITU Refused to Sign Agreement in Employees Interest

सवाल है-क्या कर्मचारियों के बढ़ते योगदान के अनुरूप बोनस बढ़ाने की गुंजाइश पर प्रबंधन ने गंभीरता से विचार किया?

  • अब प्रबंधन और बोनस फार्मूले पर हस्ताक्षर करने वाले संगठनों से कर्मचारियों का सवाल है कि जब उत्पादन बढ़ रहा है, उत्पादकता बढ़ रही है और ₹10,000 करोड़ लाभ का लक्ष्य रखा जा रहा है, तो कर्मचारियों के बोनस को और बेहतर करने की मांग पर पुनर्विचार क्यों नहीं किया जा सकता?

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सेल बोनस बैठक में इस बार भी विवाद हो ही गया। बोनस एग्रीमेंट पर सीटू ने आखिर क्यों साइन नहीं किया। इसका जवाब एनजेसीएस सदस्य ललित मोहन मिश्र और डीवीएस रेड्डी की तरफ से आ गया है। CITU/SWFI के महासचिव ललित मोहन मिश्रा ने बयान जारी कर स्थिति को स्पष्ट किया है।

एनजेसीएस मीटिंग में शामिल नेताओं ने कहा-1 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में हुई ASPLIS बैठक में प्रबंधन ने पिछले वर्ष के उत्पादन एवं उत्पादकता प्रदर्शन तथा 2026-27 की पहली तिमाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रबंधन ने स्वयं माना कि उत्पादन और लाभप्रदता में लगातार प्रगति हो रही है तथा 2026-27 में ₹10,000 करोड़ लाभ का लक्ष्य रखा गया है। जब उत्पादन, उत्पादकता और मुनाफे में कर्मचारियों का योगदान लगातार बढ़ रहा है, तो बोनस की राशि को केवल ₹32,000 तक सीमित करने का आधार क्या है? क्या बढ़ते उत्पादन और मुनाफे का न्यायसंगत हिस्सा कर्मचारियों को नहीं मिलना चाहिए?

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

₹31,109 से सीधे ₹32,000-क्या यही कर्मचारियों के योगदान का मूल्य है?

प्रबंधन ने मौजूदा बोनस फार्मूले के आधार पर ₹31,109 की गणना प्रस्तुत की और इसे राउंड ऑफ करके ₹31,200 देने का प्रस्ताव रखा। सभी यूनियनों के विरोध के बाद कई दौर की चर्चा में ₹32,000 का प्रस्ताव रखा गया। सवाल यह है कि जब कर्मचारियों ने उत्पादन और उत्पादकता में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है, तो बोनस की राशि तय करते समय उनके वास्तविक योगदान और कंपनी की लाभप्रदता को पर्याप्त महत्व क्यों नहीं दिया गया?

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

बोनस फार्मूले पर हस्ताक्षर करने वालों से कर्मचारियों का सीधा सवाल

अन्य चार यूनियनों ने ₹32,000 के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इनमें से तीन यूनियनों ने पूर्व में बोनस फार्मूले पर भी हस्ताक्षर किए थे। इसलिए कर्मचारियों का सवाल है कि यदि उसी फार्मूले के आधार पर बोनस की राशि सीमित हो रही है, तो क्या उस फार्मूले की समीक्षा और बेहतर बोनस के लिए पुनः बातचीत की जरूरत नहीं थी? कर्मचारियों को यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि बोनस फार्मूला किस आधार पर स्वीकार किया गया और उसका आज कर्मचारियों के बोनस पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

₹40,500 की मांग क्यों रखी गई और उसे क्यों नहीं माना गया?

CITU ने बैठक में स्पष्ट रूप से ₹40,500 बोनस की मांग रखी और ₹32,000 को स्वीकार करने से इनकार किया। CITU के ललित मोहन मिश्रा और DVS रेड्डी, जो वर्तमान में कर्मचारी हैं, ने बैठक में कर्मचारियों की भावनाओं और अधिक बोनस की मांग को प्रबंधन के सामने स्पष्ट रूप से रखा। कई दौर की बातचीत और SAIL Chairman के साथ चर्चा के बावजूद प्रबंधन ने ₹32,000 से आगे जाने से इनकार किया। सवाल है-क्या कर्मचारियों के बढ़ते योगदान के अनुरूप बोनस बढ़ाने की गुंजाइश पर प्रबंधन ने गंभीरता से विचार किया?

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

CITU ने हस्ताक्षर क्यों नहीं किए-कर्मचारियों के सामने स्पष्ट है रुख

CITU ने ₹32,000 के समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए और अपनी ₹40,500 की मांग पर कायम रहा। इसका अर्थ यह है कि CITU ने केवल समझौता पूरा करने के लिए कर्मचारियों की मांग से पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। अब प्रबंधन और बोनस फार्मूले पर हस्ताक्षर करने वाले संगठनों से कर्मचारियों का सवाल है की जब उत्पादन बढ़ रहा है, उत्पादकता बढ़ रही है और ₹10,000 करोड़ लाभ का लक्ष्य रखा जा रहा है, तो कर्मचारियों के बोनस को और बेहतर करने की मांग पर पुनर्विचार क्यों नहीं किया जा सकता?

CITU का स्पष्ट मत है कि बोनस केवल फार्मूले की गणना नहीं, बल्कि कर्मचारियों के श्रम, उत्पादन, उत्पादकता और कंपनी की लाभप्रदता में उनके योगदान का सम्मान भी है। ₹32,000 पर हस्ताक्षर न करना इसी सवाल को मजबूती से प्रबंधन के सामने रखने का निर्णय है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott
Next: सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Related Stories

Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
CITU did not sign the SAIL bonus agreement INTUC, AITUC BMS and HMS will now boycott CITU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

Azmat ali 01/10/2026
Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
32,000 SAIL Bonus 5 Questions Raised, Lalit DVS Reddy Say CITU Refused to Sign Agreement in Employees Interest
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: ललित-डीवीएस रेड्डी बोले-कर्मचारियों के हक में CITU ने समझौते पर नहीं किया साइन, उत्पादन-मुनाफा बढ़ा, बोनस ₹32,000 पर क्यों रुका?

Azmat ali 01/10/2026
CITU did not sign the SAIL bonus agreement INTUC, AITUC BMS and HMS will now boycott CITU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस एग्रीमेंट पर CITU ने नहीं किया साइन, इंटक, एटक, BMS, HMS करेगा अब सीटू का Boycott

Azmat ali 01/10/2026
Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.