14 नगर निगमों में अव्वल रहा नगर निगम भिलाई, सीएम साय के हाथों मिला अवॉर्ड
शहरी अजीविका मिशन के कार्य में, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित। सामाजिक गतिशिलता एवं संस्थागत विकास के लिए द्वितीय स्थान मिला। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र (Nagar Nigam Bhilai Area) में शहरी अजीविका मिशन के कार्यों को शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुसार संपादित किया जा रहा है। जिसका मूल उददेश्य है, शहरी क्षेत्र के महिलाओ का समूह बनाकर उनको आत्मनिर्भर बनाना। ये खबर भी पढ़ें: *बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चा
- शहरी अजीविका मिशन के कार्य में, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
- सामाजिक गतिशिलता एवं संस्थागत विकास के लिए द्वितीय स्थान मिला।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र (Nagar Nigam Bhilai Area) में शहरी अजीविका मिशन के कार्यों को शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुसार संपादित किया जा रहा है। जिसका मूल उददेश्य है, शहरी क्षेत्र के महिलाओ का समूह बनाकर उनको आत्मनिर्भर बनाना।
ये खबर भी पढ़ें: *बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चालू *
इससे उनका एवं उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हो सके। वर्तमान में नगर निगम भिलाई में 3 मिशन मैनेजर, 23 सीओ, लगभग 4000 महिला समूह कार्यरत है। जिनके माध्यम से नगर निगम भिलाई क्षेत्र की 2011 की जनगणना के अनुसार 2,50,413 महिलाओ को प्रेरित कर जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 8 से बड़ी खबर, रिफ्रैक्टरी लाइनिंग का डीआइसी ने किया उद्घाटन
निगम भिलाई के द्वारा किए जा रहे कार्यों को शहरी आजीविका मिशन के मापदंडों के अनुरूप होने के कारण सभी नगर निगम से बेहतर पाए जाने में प्रथम पुरूस्कार से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह सामाजिक गतिशिलता एवं संस्थागत विकास के लिए द्वितीय स्थान मिला।
ये खबर भी पढ़ें: UPSC Mains Result 2024: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, पढ़िए डिटेल
उत्कृष्ठता के क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना एवं पीएम स्वनिधि से समृद्वि योजना के लिए उत्कृष्ठ पुरूकार से भिलाई निगम को सम्मानित किया गया है। अलग-अलग क्षेत्र में कुल चार पुरस्कार मिले, जो हमारे भिलाई शहर के लिए बहुत ही गौरव का बात है। निगम भिलाई अजीविका के क्षेत्र में कार्य की गतिशिलता एवं अच्छे संचालन के लिए बेहतर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट लाया SAIL में नई पॉलिसी, ट्रेड बदलने का मौका, कमाई भी
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल इस उपलब्धि के लिए शहरी आजीविका मिशन के पूरे टीम को बधाई दी है। सम्मान प्राप्त करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मिशन मैनेजर अमन पटले, नलनी तनेजा, एकता शर्मा, रायपुर जाकर रंगारंग कार्यक्रम में प्राप्त किए।
ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ, सभी को मकान, 80 हजार तक सब्सिडी