Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चालू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चालू

10/12/2024 1 minute read
BSP Workers Union: Remove the requirement of leave combination, traffic will be allowed on Murga Chowk over bridge

कर्मचारी के पास छुट्टी होने के बावजूद भी उसे EL भरना पड़ता है। लीव कांबिनेशन में इसके साथ में यह लीव नहीं चलेगा।

  • सभी प्रकार के लीव कांबिनेशन के समीक्षा करने का भरोसा मिला।
  • मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन ने HRIS को निर्देशित किया।
  • ओवर ब्रिज के मरम्मत कार्य हेतु टेंडर हो चुका है।
  • अति शीघ्र यह ब्रिज भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) का प्रतिनिधि मंडल मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन से मिलकर कर्मचारियों को छुट्टी लेने के मामले में आ रही तकनीकी दिक्कतों को सामने रखा। और कहा कि कर्मचारियों को छुट्टी देने के मामले में बहुत से किंतु-परंतु लगाकर रखा गया है, जिसके चलते कर्मचारी बेवजह परेशान हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: टीसीएस रूलर आईटी क्विज नेशनल फाइनल 2024 का विजेता बना बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10, पुरस्कार 1 लाख का

कर्मचारी के पास छुट्टी होने के बावजूद भी उसे EL भरना पड़ता है। लीव कांबिनेशन में इसके साथ में यह लीव नहीं चलेगा, उसके साथ में वह लीव नहीं चलेगा का नियम लगा के रखा गया है, जिसके चलते कर्मचारी ऑनलाइन लीव नहीं भर पाते है। HRIS से संपर्क करने पर पता चलता है कि इस प्रकार का लीव कांबिनेशन परमीसिबल ही नहीं है। आपको दूसरे प्रकार का लीव भरना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड राड मिल में सुरक्षा का पाठ ‘घर से घर तक’

वर्तमान में अभी कुल 21 प्रकार के लीव कांबिनेशन बना के रखा गया है, जिसे आप नहीं ले सकते। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इस तरह के लीव कांबिनेशन से प्रबंधन को किसी तरह का कोई फायदा मिल रहा है या इसके हट जाने से प्रबंधन को किसी प्रकार का नुकसान होगा। फिर भी अनवरत यह नियम जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, 15 दिसंबर तक NJCS सब कमेटी, 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग

वर्तमान में संयंत्र में सेल लीव रूल वाले कर्मचारी अब गिनती के ही बचे हैं। स्टैंडिंग आर्डर प्लांट से शासित होने वाले कर्मचारी ही अब अपनी सेवाएं संयंत्र में दे रहे हैं। स्टैंडिंग आर्डर प्लांट के तहत कर्मचारियों की मिलने वाली छुट्टी पहले ही बहुत ज्यादा सीमित किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा

कर्मचारियों को मात्र प्रतिवर्ष 7 CL तथा 5 FL ही मिलता है, बावजूद इनके उन्हें एक लीव कॉन्बिनेशन थमा दिया गया है। आज के बदले हुए परिदृश्य में इसका कोई औचित्य ही नहीं है।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि अब यह नियम वास्तविकता से परे है और अब यह बिलकुल भी प्रासंगगिक नहीं है। इस पर अतिशीघ्र बदलाव किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने मांग किया कि सभी प्रकार के लीव कांबिनेशन की बाध्यता को तुरंत ही हटाया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आइएसपी: श्रमायुक्त की मीटिंग का असर, बर्नपुर में 2 कर्मियों का निलंबन वापस, 3 का इंतजार

मिलने वाली छुट्टियों में भी हो समानता

उज्जवल दत्ता ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों में असमानता है। इस दिशा में गंभीर प्रयास करने और एकरूपता लाने की आवश्यकता है।

मिलने वाली छुट्टियों में विभिन्न प्रकार की असामनता है, जैसे

प्रतिवर्ष मिलने वाली EL की गणना हो।

मिलने वाला CL हो या

EL नगदीकरण हो या

संचित EL या HPL हो

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त की बैठक अब शून्य की स्थिति में, SAIL प्रबंधन साइन किए बगैर मीटिंग से बाहर, NJCS बैठक अधर में

सभी जगह पर सुधार कर इसमें एकरूपता लाए जाने की आवश्यकता है, जिससे कर्मियों में पनप रहे असंतोष की भावना का निदान किया जा सके।

सुरक्षा मानकों को अनदेखा करना पड़ सकता है भारी

संयंत्र को सुचारू रूप से चलाने हेतु सुरक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। सुरक्षा नियमों का प्रत्येक स्तर पर कड़ाई से ध्यान दिए जाने और पालन किये जाने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी भी प्रकार की जनहानि को आज की परिदृश्य में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसे बिलकुल भी अनदेखा नही किया जा सकता है | हमारी प्राथमिकता इसे दृढ़ता से लागू करने की है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी

फ्लाई ओवर बना कांक्रीट का ढांचा

सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत ही महत्वपूर्ण इक्विपमेंट चौक पर वर्षों पूर्व बनकर तैयार फ्लाई ओवर अभी तक अपनी तकनीकी खामी के चलते केवल एक ढांचा बनकर रह गया है। इस ब्रिज को दुर्घटना रोकने के लिए बनाया गया था। परंतु यह ब्रिज आज खुद ही दुर्घटना का कारण बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plat में पतिजी क्या करते हैं काम, देखने पहुंचीं पत्नी जी

चौक किनारे स्थित पिलर के कारण बोरिया के तरफ से आने वाले भारी वाहन नजर ही नहीं आते है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना घटित हो सकता है। इसके चलते अपूरणीय क्षति भी हो सकता है। ब्रिज की तकनीकी खामी को तत्काल दूर कर इसे चालू किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plat में पतिजी क्या करते हैं काम, देखने पहुंचीं पत्नी जी

इक्विपमेंट चौक से मेन गेट की ओर आने वाली सड़क पर भारी वाहन खड़े करने की मनाही है। बावजूद इसके भारी वाहन बेतरतीव तरीके से खड़े नजर आते हैं, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना घटित हो सकता है। इनके खड़े करने पर तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Varanasi News: रिक्शा से चलने वाले 7 बार के पूर्व विधायक ‘दादा’ ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी डूबे शोक में

प्रतिबंधित समय में भी भारी वाहन चलते पाए जाने पर हो कड़ी कार्यवाही

यह देखा गया है कि प्रतिबंधित समय में भी भारी वाहन टाउनशिप की सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना घटित हो सकता है। इस और तुरंत ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL क्रिकेट चैम्पियनशिप 2024-25: राउरकेला स्टील प्लांट ने VISL भद्रावती को और ISP बर्नपुर ने DSP को हराया

सीजीएम ने ये आश्वासन दिया…

मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन ने सभी प्रकार के लीव कांबिनेशन के समीक्षा करने का भरोसा दिया। साथ ही इसके लिए बैठक में ही HRIS को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि, ओवर ब्रिज के मरम्मत कार्य हेतु टेंडर हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री, SAIL प्रबंधन कर्मचारियों को कर रहा गुमराह, NJCS महज दिखावटी, चेयरमैन-डायरेक्टर पर केस क्यों नहीं

और जल्दी ही उसके मरम्मत का कार्य पूर्ण किए जाने का भरोसा दिलाया। अति शीघ्र यह ब्रिज भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। अन्य सभी मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, शिव बहादुर सिंह, दिलेश्वर राव, मनोज डडसेना, सुरेश सिंह, अमित बर्मन, विमल कुमार पाण्डेय, लूमेश कुमार, प्रदीप सिग, संदीप सिंह, कृष्णमूर्ति, नितिन कश्यप, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC ने जीता “पीआर को लागू करने वाले सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन” का पुरस्कार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UPSC Mains Result 2024: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, पढ़िए डिटेल
Next: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 8 से बड़ी खबर, रिफ्रैक्टरी लाइनिंग का डीआइसी ने किया उद्घाटन

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.