SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड
प्रशिक्षण के दौरान आवास की व्यवस्था भी BSP की ओर से नहीं की जाएगी।
भिलाई स्टील प्लांट ने कहा-अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी नौकरी देने की कोई बाध्यता नहीं होगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भिलाई स्टील प्लांट ने अप्र
- प्रशिक्षण के दौरान आवास की व्यवस्था भी BSP की ओर से नहीं की जाएगी।
- भिलाई स्टील प्लांट ने कहा-अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी नौकरी देने की कोई बाध्यता नहीं होगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भिलाई स्टील प्लांट ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए Trade Apprentices, Technician (Diploma) Apprentices और Graduate Apprentices के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ITI, डिप्लोमा और डिग्री उत्तीर्ण युवाओं के लिए अलग-अलग ट्रेड और विषयों में कुल 710 अप्रेंटिस अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
ITI वालों के लिए 516 ट्रेड अप्रेंटिस पद
भिलाई स्टील प्लांट में Trade Apprentices (ITI) के लिए कुल 516 सीटें हैं। इनमें इलेक्ट्रिशियन के 95, फिटर के 80, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 35, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन के 25, मशीनिस्ट के 25, टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स के 20, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 20, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एसी के 20 सहित विभिन्न ट्रेड शामिल हैं।
ITI अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI उत्तीर्ण होना जरूरी है। चयनित ट्रेड अप्रेंटिस को ₹9,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा या फिर केंद्र सरकार के MSDE द्वारा निर्धारित दर लागू होगी।
ये खबर भी पढ़ें: Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य
डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 194 अवसर
Graduate/Diploma Apprentices के लिए कुल 194 अवसर हैं। इनमें 124 डिप्लोमा और 70 डिग्री स्तर के अवसर शामिल हैं। इंजीनियरिंग में सिरेमिक, केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, EEE, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल/मेकाट्रॉनिक्स, मेटलर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, IT, ऑटोमोबाइल आदि विषय शामिल हैं।
इसके अलावा BA, B.Sc., B.Com, BCA, BBA, B.Sc Nursing, GNM, Diploma in Physiotherapy, DMLT, DRT, DXT, DOTT, DEO और Diploma in Pharmacy जैसी योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
Graduate Apprentice: ₹12,300 प्रतिमाह
Diploma Apprentice: ₹10,900 प्रतिमाह
Trade Apprentice (ITI): ₹9,600 प्रतिमाह
Graduate/Diploma Apprentices के मामले में आदेश के अनुसार स्टाइपेंड का 50 प्रतिशत BSP और 50 प्रतिशत BOPT द्वारा DBT मोड में दिया जाएगा।
20 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख
अभ्यर्थियों को संबंधित पोर्टल पर आवेदन करने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ITI अभ्यर्थियों को Apprenticeship India पोर्टल और Graduate/Diploma अभ्यर्थियों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद SAIL Bhilai Steel Plant को संबंधित ट्रेड/ब्रांच में चयनित कर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 है।
ये खबर भी पढ़ें: पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…
27 अक्टूबर से शुरू होगा वॉक-इन
ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए ट्रेड/ब्रांच के अनुसार वॉक-इन प्रक्रिया होगी। वॉक-इन की शुरुआत 27 अक्टूबर 2026 से होगी और अलग-अलग ट्रेड एवं विषयों के लिए तारीखें 21 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई हैं। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक रहेगा।
वॉक-इन का स्थान Room No. 123, HRDC, Bhilai Steel Plant, Chhattisgarh-490001 निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को मैट्रिक प्रमाणपत्र, प्रोविजनल पास प्रमाणपत्र, लागू होने पर जाति/दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड/पासबुक, सरकारी अस्पताल का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और NAPS/NATS रजिस्ट्रेशन की प्रति साथ लानी होगी।
ये खबर भी पढ़ें: झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें
कौन कर सकता है आवेदन
वल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित योग्यता रेगुलर कैंडिडेट के रूप में पूरी की हो। क्वालिफाइंग परीक्षा वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी पात्र हैं। आवेदन की अंतिम तारीख तक जिसका परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वह अभ्यर्थी पात्र नहीं होगा।
आयु सीमा 31 अक्टूबर 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। छत्तीसगढ़ सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरक्षण और लागू आयु छूट दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड
मेरिट से होगा चयन
अप्रेंटिस के चयन में शैक्षणिक मेरिट को आधार बनाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कक्षा 10वीं के अंकों को 30 प्रतिशत और Degree/Diploma/ITI के अंकों को 70 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद वॉक-इन प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा।
भिलाई स्टील प्लांट ने यह भी स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी नौकरी देने की कोई बाध्यता नहीं होगी। प्रशिक्षण के दौरान आवास की व्यवस्था भी BSP की ओर से नहीं की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें