भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

ऐतिहासिक पल: महामाया धमन भट्टी-8 में नई परंपरा की शुरुआत, एक सूत्र में बंधकर संपूर्ण टीम ने तीन कर्मवीरों को दी भावपूर्ण विदाई। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की महामाया धमन भट्टी-8 में सेवानिवृत्ति का अवसर एक ऐतिहासिक और यादगार पल बन गया। वर्षों तक संयंत्र की सेवा करने वाले एमएस बघेल (

  • ऐतिहासिक पल: महामाया धमन भट्टी-8 में नई परंपरा की शुरुआत, एक सूत्र में बंधकर संपूर्ण टीम ने तीन कर्मवीरों को दी भावपूर्ण विदाई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की महामाया धमन भट्टी-8 में सेवानिवृत्ति का अवसर एक ऐतिहासिक और यादगार पल बन गया। वर्षों तक संयंत्र की सेवा करने वाले एमएस बघेल (कूलिंग), केवल चंद (कास्ट हाउस) एवं ओएस जामदार (स्टॉक हाउस) के सम्मान में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में संपूर्ण धमन भट्टी-8 परिवार एक सूत्र में बंधकर अपने साथियों की विदाई के लिए एक साथ खड़ा हुआ। नई परंपरा की शुरुआत इस समारोह के साथ ब्लास्ट फर्नेस 8 में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। संपूर्ण धमन भट्टी-8 के सदस्यों ने मिलकर यह तय किया कि अब धमन भट्टी-8 से सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक सदस्य को पूरी महामाया टीम एक साथ मिलकर सम्मान और विदाई देगी। धमन भट्टी-8 से समय-समय पर सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ साथी लगभग 30–35 वर्षों तक अपने परिश्रम, अनुभव और समर्पण से भिलाई इस्पात संयंत्र को अपनी सेवाएं देते रहे हैं। ऐसे में उनके सेवाकाल के समापन पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्य विभागों में साथी कर्मचारियों को ससम्मान विदाई देने की परंपरा रही है। इसी अच्छी परंपरा को धमन भट्टी-8 में भी व्यवस्थित रूप से शुरू करने के उद्देश्य से सभी सेक्शनों के सदस्यों के बीच चर्चा की गई और एकमत से सामूहिक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ये खबर भी पढ़ें: ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला संपूर्ण धमन भट्टी-8 ने मिलकर दी विदाई इसी संकल्प की पहली कड़ी के रूप में तीनों सेवानिवृत्त साथियों को एक साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में लगभग 150 सदस्य उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। समारोह सेक्टर-1 इस्पात क्लब, भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित किया गया, जहां धमन भट्टी-8 के विभिन्न सेक्शनों के कर्मचारी और अधिकारी एक साथ जुटे। कार्यक्रम का आयोजन धमन भट्टी-8 महामाया टीम द्वारा किया गया। हेमंत चंद्राकर, अजीत, तिरंबक सिन्हा, शीतल दुबे आदि सहकर्मियों ने एम. एस. बघेल, केवल चंद और ओ. एस. जामदार के साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं तथा उनके योगदान को याद करते हुए जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ये खबर भी पढ़ें: बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू कार्यक्रम के दौरान तिरंबक सिन्हा, डी. रवि, जगमोहन और श्रीनाथ ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया और समारोह के भावपूर्ण माहौल में संगीत की खूबसूरत रंगत जोड़ दी। पूरी धमन भट्टी-8 का एक सूत्र में बंधकर अपने तीन साथियों को विदाई देना इस आयोजन की सबसे खास और ऐतिहासिक बात रही। यह केवल एक विदाई समारोह नहीं, बल्कि कर्मचारियों के बीच एकता, अपनत्व और सहकर्मी भावना का प्रतीक बनकर सामने आया। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से वीआर और रिटायरमेंट का जश्न एक साथ, BSP OA के मंच पर ये बोले अफसर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। एन. मधु (जीएम), सत्यव्रत सुरतार (डीजीएम), प्रदीप राव (एजीएम), पी. आर. अजयन (एजीएम), मिनेश ठाकुर (सीनियर मैनेजर), श्रीनाथ (सीनियर मैनेजर) एवं शिवम गोयल (असिस्टेंट मैनेजर) कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सेवाकाल के योगदान की सराहना करते हुए आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। ये खबर भी पढ़ें: SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल विदाई नहीं, नई पारी की शुरुआत कार्यक्रम में यह भाव प्रमुखता से सामने आया कि सेवानिवृत्ति केवल नौकरी का समापन नहीं, बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है। वर्षों तक कार्यस्थल पर साथ रहे सहकर्मियों के बीच बने रिश्ते और यादें सेवानिवृत्ति के बाद भी कायम रहती हैं। एम. एस. बघेल, केवल चंद एवं ओ. एस. जामदार को पूरे धमन भट्टी-8 परिवार ने स्नेह और सम्मान के साथ विदाई दी। उनके वर्षों के अनुभव, परिश्रम और सेवाभाव को याद करते हुए साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ये खबर भी पढ़ें: नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग नई परंपरा बनेगी मिसाल धमन भट्टी-8 के सदस्यों द्वारा लिया गया यह सामूहिक निर्णय आने वाले समय में एक स्थायी परंपरा का रूप लेगा। अब यहां से सेवानिवृत्त होने वाला प्रत्येक वरिष्ठ साथी स्वयं को अकेला नहीं, बल्कि पूरे धमन भट्टी 8 परिवार का हिस्सा महसूस करेगा। लगभग 150 सदस्यों का एक साथ एक सूत्र में बंधकर अपने साथियों को विदाई देना और भविष्य में प्रत्येक सेवानिवृत्त सदस्य को इसी तरह सामूहिक रूप से सम्मानित करने का संकल्प लेना इस समारोह को सिर्फ एक विदाई नहीं, बल्कि एक नई परंपरा की ऐतिहासिक शुरुआत बना गया। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद