Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू

Azmat ali 30/08/2026 1 minute read
The BSP Disconnected the Electricity Supply to the Home of the Ball Badminton Grounds Caretaker

सितंबर के प्रथम सप्ताह में इसी बॉल बैडमिंटन मैदान पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। खेल को धक्का।

  • शिकायत आई नहीं कि बिजली काट दी। जांच और न्याय का क्या हुआ?
  • केयर टेकर चलपती राव का बेटा बॉल बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है, जो पिछले 11 दिनों से अंधेरे में रह रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 4 स्थित बॉल बैडमिंटन खेल परिसर में पिछले लगभग 24 वर्षों से केयर टेकर के रूप में एस. चलपति राव एवं उनका परिवार बिना किसी मानदेय के अपनी सेवाएं देते हुए परिसर की देखरेख कर रहा है। लेकिन सड़क 1 के दो-तीन परिवारों के बीच आपसी मनमुटाव के बाद शिकायतें अलग-अलग विभागों में भेजे जाने के बाद नगर सेवाएं विभाग ने मामले की पूरी जांच और संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर दिए बिना ही बिजली कनेक्शन काट दिया।

परिणामस्वरूप चलपति राव का परिवार पिछले 11 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। सवाल यह है कि क्या केवल शिकायत दर्ज हो जाना ही किसी परिवार को दोषी मान लेने और उसकी मूलभूत सुविधा काट देने का पर्याप्त आधार है? ज्ञात हो कि चलपती राव का बेटा बॉल बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है, जो पिछले 11 दिनों से अंधेरे में रह रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से वीआर और रिटायरमेंट का जश्न एक साथ, BSP OA के मंच पर ये बोले अफसर

जांच से पहले फैसला, प्रबंधन की कैसी कार्यप्रणाली?

किसी भी शिकायत की निष्पक्ष जांच करना और दोनों पक्षों को सुनना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। यदि शिकायतें आपसी विवाद या मनमुटाव से जुड़ी हैं, तो नगर सेवाएं विभाग को पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए थी। आरोप सिद्ध हुए बिना बिजली काट देना न केवल जल्दबाजी है, बल्कि विभाग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रबंधन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किस नियम और किस प्रक्रिया के तहत बिजली काटने का निर्णय लिया गया। क्या शिकायत करने मात्र से किसी केयरटेकर परिवार को दोषी मान लिया जाएगा? यदि ऐसा है तो फिर जांच, सुनवाई और न्याय की प्रक्रिया का क्या अर्थ रह जाता है?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल

24 साल की निशुल्क सेवा का यही सम्मान

भिलाई के अधिकांश खेल मैदानों और क्लबों में केयर टेकर रहते हैं, जिन्हें प्रबंधन की ओर से कोई वेतन नहीं दिया जाता, बल्कि परिसर की देखरेख के बदले रहने की सुविधा और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी व्यवस्था के तहत बॉल बैडमिंटन खेल परिसर में भी केयरटेकर परिवार वर्षों से अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है। ऐसे में बिना जांच पूरी किए बिजली काट देना उस व्यवस्था पर ही प्रश्नचिह्न लगाता है, जिसके तहत वर्षों से खेल परिसरों की देखभाल होती रही है। यदि प्रबंधन को केयरटेकर की भूमिका या आवास को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे स्पष्ट नीति बनाकर सभी खेल परिसरों पर समान रूप से लागू करना चाहिए, न कि किसी एक परिवार को शिकायतों के आधार पर निशाना बनाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले प्रबंधन दे जवाब

सितंबर के प्रथम सप्ताह में इसी बॉल बैडमिंटन मैदान पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है और इसे लेकर प्रबंधन के साथ आवश्यक पत्राचार एवं तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे समय में खेल परिसर के केयर टेकर परिवार और कार्यालय की बिजली काटे जाने की कार्रवाई नगर सेवाएं विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

इसीलिए जरूरी है कि पहले मामले की निष्पक्ष जांच पूरी की जाए, शिकायतों की वास्तविकता सामने लाई जाए, चलपती राव एवं उनके परिवार को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए और तब तक बिजली कनेक्शन तत्काल बहाल किया जाए। खेलों को बढ़ावा देने की बातें करने वाला प्रबंधन यदि खिलाड़ियों और खेल परिसर की बुनियादी सुविधाएं ही काटने लगे, तो उसकी खेल नीति और संवेदनशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। नगर सेवाएं विभाग को इस कार्रवाई का हर स्तर पर जवाब देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट से वीआर और रिटायरमेंट का जश्न एक साथ, BSP OA के मंच पर ये बोले अफसर
Next: ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.