Bhilai Steel Plant: आ रहा बवाल का फेज़ 2, रिटेंशन, लाइसेंसधारी घेरेंगे बीएसपी के सभी गेट और DIC बंगला
भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन रिटेंशन और लाइसेंसधारियों को नोटिस जारी कर रहा है,ताकि आवास खाली कराया जाए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ एक बार फिर रिटेंशन और लाइसेंसधारी सड़क पर उतरने जा रहे हैं। 8 अगस्त को इस्पात भवन घेराव के लिए युवाओं ने अपनी ताकत का एहसास कराया था। एक झलक दि
- भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन रिटेंशन और लाइसेंसधारियों को नोटिस जारी कर रहा है,ताकि आवास खाली कराया जाए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ एक बार फिर रिटेंशन और लाइसेंसधारी सड़क पर उतरने जा रहे हैं। 8 अगस्त को इस्पात भवन घेराव के लिए युवाओं ने अपनी ताकत का एहसास कराया था। एक झलक दिखाई थी। अब पहले से ज्यादा ताकत और भीड़ के साथ बीएसपी के सभी गेट और डीआइसी के घर का घेराव होने जा रहा है। आंदोलन का फेज़ 2 जल्द आने वाला है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी का कहना है कि 8 अगस्त को मुर्गा चौक पर हुआ आंदोलन सिर्फ झलक थी। असली प्रदर्शन अब होगा। रिटेंशन और लाइसेंसधारियों से जिस तरह से मकान खाली कराया जा रहा है। वह गलत है। जिनके पूर्वकों ने अपने खून पसीने से बीएसपी को बढ़ाया। आज उन्हीं लोगों से मकान खाली कराया जा रहा है। भिलाई टाउनशिप को उजाड़ा जा रहा है। टाउनशिप को विरान नहीं होने देंगे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन
उन्होंने कहा-पिछले 15 से 20 साल के इतिहास में पहली बार टाउनशिप के लोग अपने हक के लिए सड़क पर उतरे। इस्पात भवन घेराव के लिए लोगों की भीड़ थी। इस भीड़ में दर्द, आक्रोश, हक के लिए लड़ने का जुनून था। महिलाएं, बुजुर्ग, पूर्व कार्मिक सड़क पर उतरे। प्रबंधन को मैसेज गया कि भिलाई के लोग जाग गए हैं। पिछले आंदोलन के समय, जिस तरह से फोर्स तैनात की गई थी। इससे साफ है कि एलआइबी रिपोर्ट पर विश्वास किया गया था कि भिलाई के लोग जाग गए हैं। अधिकार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात
जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी ने कहा-विधायक देवेंद्र यादव खुलकर बोल चुके हैं कि किसी का मकान खाली नहीं होने देंगे। बीएसपी अगर जबरदस्ती करेगा तो उसे मेरी लाश से होकर गुजरना होगा। इसलिए आंदोलन का फेज़ -2 जल्द दिखेगा। रिटेंशन और लाइसेंसधारियों से मकान खाली कराने के आदेश को वापस लेना ही होगा। इस शोर को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड
भिलाई के ज़ेन-जी सवाल कर रहे थे, मकान कैसे तोड़ देंगे? युवा पूरी तरह से टाउनशिप के समर्थन में खुलकर आ गए हैं। अब कोई भी नोटिस आएगा तो उनको युवा सबक सिखाएंगे। किसी परिवार को परेशान किया गया और बदतमीजी की गई तो करारा जवाब मिलेगा। बीएसपी के गेट और डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा के बंगले का घेराव किया जाएगा। भिलाई का सत्याग्रह इतिहास में दर्द हो गया है। दिल्ली के आंदोलन जैसा माहौल भिलाई में लोग फील कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…