Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात

Azmat ali 16/08/2026 (Last updated: 16/08/2026) 1 minute read
EPS 95 Pension Former CM Raman Singh Says he will Discuss the matter with the PM Finance and Labour Ministers

EPS 95 Pension: डॉक्टर रमन ने भवन के लिए दस लाख रुपयों की घोषणा की। फंड सामुदायिक भवन के लिए जारी कर किया जाएगा।

  • ईपीएस 95 इकाई को मिली सौगात सदस्यों में हर्ष की लहर। राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, राजनांदगांव। आजादी का 80वाँ वर्ष, ईपीएस 95 पेंशनर्स के राजनांदगांव इकाई के लिए खुशियों का एक सौगात लेकर आया है। राजनांदगांव इकाई के अध्यक्ष आरके वर्मा, समन्वयक एजाजुर रहमान, एसएन बाजपेई, बीएम विश्वकर्मा और अन्य वरिष्ठ सदस्यों, महिला एवं बुजुर्ग साथियों के साथ, ध्वजारोहण के पश्चात, सांसद प्रतिनिधि शिव वर्मा के नेतृत्व में भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधान सभा अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात की। केंद्रीय राष्ट्रीय संघर्ष समिति के निर्देशानुसार, ज्ञापन सौंपकर, उनसे निवेदन किया गया कि न्यूनतम पेंशन में वृद्धि की बरसों पुरानी मांग लंबित है और पिछले 12 वर्षों से एक हजार रुपए की न्यूनतम पेंशन जस की तस है।

आसमान छूती महंगाई के इस जमाने में इस अल्प पेंशन में परिवार का गुजारा नामुमकिन है। श्रम मंत्री और विभिन्न सांसदों से समय समय पर अनुरोध किया जा चुका है। यहां तक कि प्रधानमंत्री से भी केंद्रीय नेतागण मिल चुके हैं मगर कोई सकारात्मक हल नहीं निकला। अतः आप ही इस मुद्दे पर पहल करें और न्यूनतम पेंशन को जैसी कि हमारी समिति की मांग है। साढ़े सात हजार रुपए महीना में बढ़ोतरी करवाने के लिए सरकार से बात करें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड

रमन सिंह ने समिति के सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस विषय पर वे निश्चित रूप से सीधे प्रधानमंत्री और साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और श्रम मंत्री मंसुख मांडविया से भी चर्चा करके सकारात्मक हल निकालेंगे। तत्पश्चात, आरके वर्मा अध्यक्ष, एजाजुर रहमान समन्वयक और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने डॉक्टर रमन से अनुरोध किया कि समिति के भवन के विस्तार और पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक मदद करें।

ये खबर भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…

इस बिंदु पर डॉक्टर रमन ने कहा कि वे भवन के लिए दस लाख रुपयों की घोषणा करते हैं और जल्द से जल्द यह फंड आप लोगों की सामुदायिक भवन के लिए जारी कर दी जाएगी।

इस पर सभी सदस्यों में हर्ष की लहर फैल गई। सभी सदस्यों ने डॉक्टर रमन के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने भी आपस में एक दूसरे को बधाई दी। तुरंत राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी को सूचित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:भिलाई सेक्टर 10 में खुल रही सेलम स्टील प्लांट के बर्तनों की दुकान, ये है पता

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड
Next: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.