सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में सजी महफिल, कवियों संग मरीजों ने सुनाए गीत-गज़ल और गाने
डाक्टर-मरीज के बीच आपसी सौहार्द को बढ़ाने अनूठी पहल, कविताएं सुन भावुक हुए लोग। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel plant) के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 के एडवांस बर्न केयर यूनिट के डाक्टरों ने कमाल कर दिया है। मरीज और डाक्टर के रिश्ते के ताने-बाने को संगीत के धागे से पिरो दिया है। ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट का मिशन लक्ष्मी: एनीमिया, स्तन व प्रजनन अंगों के कैंसर
- डाक्टर-मरीज के बीच आपसी सौहार्द को बढ़ाने अनूठी पहल, कविताएं सुन भावुक हुए लोग।
अपने स्वागत उद्बोधन में विभाग प्रमुख डॉ उदय कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मकसद चिकित्सा समुदाय और मरीज तथा परिजनों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाना और मनोरंजन के साथ एक दूसरे को धन्यवाद देना है।
ये खबर भी पढ़ें : मई दिवस 2024: Bhilai Steel Plant की संयुक्त यूनियनों का भाजपा के खिलाफ वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन पर एक और पर्चा
मुख्य अतिथि डा. रवींद्रनाथ एम. ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यहां लोग दर्द लेकर आते हैं और मुस्कान लेकर जाते हैं। जिसमें हमारे समूचे मेडिकल स्टाफ की भूमिका सराहनीय रहती है। उन्होंने कहा कि मरीजों के आत्मविश्वास तथा परिजनों के साथ को बढ़ाने इस तरह की पहल सहायक सिद्ध होगी।
ये खबर भी पढ़ें : रायपुर रेल मंडल के Sr.DCM बने अवधेश कुमार त्रिवेदी
डॉ उदय कुमार ने इस दौरान बर्न विभाग की टीम की कार्य कुशलता और मरीजों की देखभाल पर अपनी कविताएं पेश की। प्रतिष्ठित साहित्यकार रवि श्रीवास्तव ने अपनी कुछ व्यंग्य रचनाएं सुनाई, जिससे वहां मौजूद मरीजों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। रवि श्रीवास्तव ने ‘मां‘ पर आधारित अपनी रचना भी सुनाई, जिसे सुन कर लोग भावुक हो गए।
ये खबर भी पढ़ें : EPFO सदस्य सावधान…! ये नहीं किया तो अटक जाएगा EPF का सारा पैसा
कवि लक्ष्मी नारायण कुंभकार ने डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते हुए कुछ कविताएं सुनाई और छत्तीसगढ़ी में काव्य पाठ कर सबका दिल जीत लिया। बर्न विभाग की नर्सिंग स्टाफ राजेश्वरी तथा सुनीता साहू ने भी काव्य पाठ कर सबको भावविभोर कर दिया।
सीएमओ द्वय डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर और डॉक्टर विनिता द्विवेदी सीएमओ ने आपसी सौहार्द बढ़ाने और मरीजों के मनोबल बढ़ाने में इस कार्यक्रम को सहायक बताया। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग स्टाफ रश्मि मसीह ने किया।
ये खबर भी पढ़ें : EPFO सदस्य सावधान…! ये नहीं किया तो अटक जाएगा EPF का सारा पैसा
आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर अनिरुद्ध मेने ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। उन्होंने ‘अभी ना जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं’ सुना कर सभी को भावुक कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट ने बनाया चकाचक शौचालय, कार्मिकों को बड़ी राहत