स्टील सेक्रेटरी संदीप पौंड्रिक के रडार पर Bhilai Steel Plant, थर्ड पार्टी आवास आवंटन पर रोक, CGM लपेटे में, दिल्ली से पहुंची स्पेशल टीम

यूनिफॉर्म क्वार्टर अलाटमेंट पॉलिसी संयंत्रों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मई 2026 के भीतर अधिसूचित होने की संभावना है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के रडार पर भिलाई स्टील प्लांट है। बीएसपी का दौरा करने के बाद दूसरी रिव्यू मीटिंग मंगलवार को हुई। डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय में बीएसपी के उच्चाधिकारी जुटे। ऑनलाइन रिव्यू मीटिंग में मैनपॉवर घटाने आदि को लेकर सबसे ज्यादा फोकस रहा। रिव्यू मीटिंग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया सीजीएम स्तर के अधिकारियों पर गुस्सा नजर आया। वर्तमान में जितन

  • यूनिफॉर्म क्वार्टर अलाटमेंट पॉलिसी संयंत्रों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मई 2026 के भीतर अधिसूचित होने की संभावना है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के रडार पर भिलाई स्टील प्लांट है। बीएसपी का दौरा करने के बाद दूसरी रिव्यू मीटिंग मंगलवार को हुई। डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय में बीएसपी के उच्चाधिकारी जुटे। ऑनलाइन रिव्यू मीटिंग में मैनपॉवर घटाने आदि को लेकर सबसे ज्यादा फोकस रहा। रिव्यू मीटिंग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया सीजीएम स्तर के अधिकारियों पर गुस्सा नजर आया। वर्तमान में जितने सीजीएम हैं, उन्हीं के फैसलों से ये काफी चीजें हो रही हैं। इसलिए इनकी जिम्मेदारी है कि बिगड़े हालात का रास्ता भी यही निकालें। पूर्व में जो फैसले लिए गए हैं, उसी का रिजल्ट वर्तमान में सेल के हालात के रूप में नजर आ रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव-CMD को छुटभैय्या नेता का ठेंगा, ड्यूटी BHILAI STEEL PLANT में, अटेंडेंस सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस्ट OPD में इस्पात सचिव ने सोमवार को आरआइएनएल का रिव्यू मीटिंग किया था। इसके एक दिन बाद बीएसपी का नंबर लग गया। रिव्यू मीटिंग में एक बार फिर सख्ती से थर्ड पार्टी हाउस अलॉटमेंट को रोकने का आदेश दिया गया। थर्ड पार्टी आवास आवंटन पर रोक लगाने को बोला गया है। सेल में यूनिफाइड हाउस अलॉटमेंट पॉलिसी कर्मचारियों के लिए बनाई जा रही है। इसी के तहत ही आवास आवंटन किया जाएगा। तब तक थर्ड पार्टी आवंटन पर रोक लगाई जा रही है। यूनिफॉर्म क्वार्टर अलाटमेंट पॉलिसी  को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मई 2026 के भीतर अधिसूचित होने की संभावना है। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में संयंत्रों-इकाइयों को सलाह दी गई है कि अगली सूचना तक किसी भी तीसरे पक्ष को कंपनी के क्वार्टर का कोई नया आवंटन न किया जाए। तीसरे पक्ष को कंपनी क्वार्टर के आवंटन के लिए नीति तैयार की जा रही है। प्रस्तावित सेल यूनिफाइड हाउस अलॉटमेंट पॉलिसी के अनुमोदन के बाद संबंधित संयंत्र-इकाइयां इसे लागू करेंगी। पहले से आवंटित थर्ड पार्टी आवास का भी रिव्यू करने का आदेश है। इसको खाली कराने में कहीं दिक्कत आ रही है तो सेल बोर्ड के पास मामला भेजा जाए। ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर… दूसरी ओर भिलाई स्टील प्लांट के मैनपॉवर, कांट्रैक्ट आदि का अध्ययन करने के लिए सेल कारपोरेट आफिस से एक टीम पहुंच चुकी है। सेल के एक अन्य प्लांट की स्टडी करने के बाद टीम भिलाई आई है। यहां कई दिनों तक टीम रुकेगी और बारीकी से स्टडी करेगी। विभागों के मैनपॉवर आदि को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। ये खबर भी पढ़ें: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज