अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। तकनीकी कारणों से लगातार फर्नेस जूझ रहा है। 5 दिन के मेंटेनेंस के बाद फर्नेस को चालू किया गया था। शुक्रवार को वाल्व में लीकेज की शिकायत सामने आई। इसको सुधारा गया। रात करीब साढ़े 12 बजे दूसरा वाल्व भी

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। तकनीकी कारणों से लगातार फर्नेस जूझ रहा है। 5 दिन के मेंटेनेंस के बाद फर्नेस को चालू किया गया था। शुक्रवार को वाल्व में लीकेज की शिकायत सामने आई। इसको सुधारा गया। रात करीब साढ़े 12 बजे दूसरा वाल्व भी लीकेज किया। लेकिन, भयानक रूप से मंजर दिखा गया। हॉट मेटल अचानक से बाहर की तरफ फव्वारे की तरफ आता दिखा। कार्मिकों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल वाल्व को बंद करने में सफलता हासिल कर ली। तब तक काफी कुछ नुकसान हो चुका था। लेकिन, बड़े हादसे से बचा लिया। फर्नेस को शट-डाउन पर ले लिया गया है। एक-दो दिन मेंटेनेंस आदि कार्य में और लगेंगे। इसके बाद ही प्रोडक्शन बहाल हो सकेगा। ये खबर भी पढ़ें: BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई एचबीवी में आग लगी है। महामाया के हॉट ब्लास्ट वाल्व में आग की तस्वीर दहलाने वाली है। ब्लास्ट फर्नेस के हॉट ब्लास्ट वाल्व (HBV) का काम हॉट ब्लास्ट स्टोव से ब्लास्ट फर्नेस की तरफ जाने वाली गर्म हवा को ओपन-क्लोज और आइसोलेट करना होता है। ऐसे वाल्व में अक्सर वाटर, cooled body/disc और रिफ्रैक्टरी लाइनिंग होती है, क्योंकि हॉट ब्लास्ट का तापमान बहुत अधिक होता है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें फर्नेस फर्नेस को हॉट एयर सप्लाई करने के लिए स्टोव यूज होता है, उसी के वाल्व में आग लगी है। इस घटना से आर्थिक नुकसान हुआ है। इसकी चपेट में कोई कार्मिक नहीं आया है। ये राहत भरी खबर है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई