Big Breaking News: नहीं मिल रही ग्रेच्युटी, छुट्टी के अंतिम भुगतान की गणना शीट, CITU बोला-क्या है प्रबंधन नया खेल
भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक एचआर को सीटू ने दिया मांग पत्र। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel plant) से सेवानिवृत्त कर्मियों को ग्रेच्युटी एवं छुट्टी के अंतिम भुगतान की गणना शीट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सीजीएम एचआर संदीप माथुर को बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने मांग पत्र सौंपा है। ये खबर भी पढ़ें : Employees Pension Scheme 1995: बात मोदी के अंध विरोधी और अंध भक्त तक पहुंची, पढ़िए मामला विदित हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृ
- भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक एचआर को सीटू ने दिया मांग पत्र।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL - Bhilai Steel plant) से सेवानिवृत्त कर्मियों को ग्रेच्युटी एवं छुट्टी के अंतिम भुगतान की गणना शीट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सीजीएम एचआर संदीप माथुर को बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने मांग पत्र सौंपा है।
ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बात मोदी के अंध विरोधी और अंध भक्त तक पहुंची, पढ़िए मामला
विदित हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सीपीएफ, ग्रेच्युटी एवं छुट्टी के अंतिम भुगतान के सम्बन्ध में शीट दिया जाता था ,जिसे बिना किसी कारण के पिछले महीने से बंद कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद खुशहाल जीवन की ये है 36 सीढ़ी, जरूर पढ़ें Senior Citizen
पिछले माह सेवानिवृत्त हुए कुछ कर्मियों ने यूनियन के संज्ञान में यह बात लायी है कि उन्हें ग्रेच्युटी और छुट्टी के अंतिम भुगतान की गणना के सम्बन्ध में शीट नहीं दिया गया है। इससे उन्हें मिलने वाली ग्रेच्युटी और छुट्टी की राशि किस प्रकार से गणना करके दिया है यह मालूम नहीं हो रहा है। प्रबंधन का यह निर्णय सही नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अपनी सेवा वितरण प्रणाली में सुधार के लिए आईटी सिस्टम उन्नत किया
महासचिव जेपी त्रिवेदी की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि हम आग्रह करते हैं कि सेवानिवृत्त कर्मियों को ग्रेच्युटी एवं छुट्टी के अंतिम भुगतान के सम्बन्ध में मिलने वाली राशि की गणना शीट उपलब्ध कराई जाए।
ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: EPS 95 पेंशन किसी तनाव से कम नहीं, पुरानी पेंशन करें बहाल